लाइव न्यूज़ :

महंगाई की मार: मार्च महीने में मुद्रास्फीति बढ़कर 3.18 फीसदी पहुंची

By भाषा | Updated: April 15, 2019 13:23 IST

मार्च 2019 के दौरान खाद्य पदार्थों और सब्जियों के दाम में तेजी देखने को मिली। सब्जियों में मुद्रास्फीति फरवरी के 6.82 प्रतिशत से बढ़कर मार्च में 28.13 प्रतिशत पर पहुंच गयी।

Open in App

खाद्य एवं ईंधन की कीमतों में तेजी के कारण थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति लगातार दूसरे महीने बढ़ गयी और मार्च में 3.18 प्रतिशत पर पहुंच गयी। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों में इसकी जानकारी मिली। फरवरी महीने में थोक मुद्रास्फीति 2.93 प्रतिशत तथा पिछले साल मार्च महीने में 2.74 प्रतिशत रही थी।

मार्च 2019 के दौरान खाद्य पदार्थों और सब्जियों के दाम में तेजी देखने को मिली। सब्जियों में मुद्रास्फीति फरवरी के 6.82 प्रतिशत से बढ़कर मार्च में 28.13 प्रतिशत पर पहुंच गयी। हालांकि आलू के भाव में तेजी फरवरी के 23.40 प्रतिशत से गिरकर मार्च में 1.30 प्रतिशत पर आ गयी। आलोच्य महीने के दौरान खाद्य पदार्थों में मुद्रास्फीति 5.68 प्रतिशत रही।

ईंधन एवं बिजली श्रेणी में भी मुद्रास्फीति फरवरी के 2.23 प्रतिशत से बढ़कर मार्च में 5.41 प्रतिशत पर पहुंच गयी। एक सप्ताह पहले जारी आंकड़ों के अनुसार मार्च महीने के दौरान खुदरा मुद्रास्फीति भी फरवरी के 2.57 प्रतिशत से बढ़कर 2.86 प्रतिशत पर पहुंच गयी।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित