लाइव न्यूज़ :

देश के साथ साथ दुनिया के लिये भी उत्पाद तैयार करें उद्योग: मोदी ने कहा

By भाषा | Updated: March 5, 2021 12:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मार्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को घ्ररेलू स्तर पर वाहनों, दूरसंचार उपकरणों और दवा उद्योग को बढ़ावा देने के लिये उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना का जिक्र करते हुये उद्योगों से कहा कि वह देश की जरूरतों को पूरा करने के साथ साथ दुनिया के लिये भी सामान तैयार करें।

मोदी ने अगले साल के बजट में पीएलआई योजना को लेकर किये गये प्रावधानों पर आयोजित एक वेबिनार को संबोधित करते हुये कहा कि इसके लिये करीब दो लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। यह योजना दूरसंचार क्षेत्र से लेकर वाहन और औषधि क्षेत्र के साथ ही कपड़ा और खाद्य प्रसंस्करण सहित 13 क्षेत्रों के लिये शुरू की जा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार घरेलू स्तर पर उत्पादों के विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिये कई कदम उठा रही है। उद्योगों के अनुपालन बोझ को कम किया जा रहा है। ऐसे 6,000 के करीब अनुपालनों को कम करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

मोदी ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और कपड़ा क्षेत्र में पीएलआई योजना शुरू होने से समूचे कृषि क्षेत्र को फायदा होगा।

उन्होंने उद्योगों से कहा कि वह उत्पादन में तेजी लायें और रोजगार के अवसर बढ़ायें। उन्होंने कहा कि उत्पादन लागत कम करने, वैश्विक स्तर की गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने के लिये सभी को मिलकर काम करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम