लाइव न्यूज़ :

नयी ई-वाणिज्य नीति पर काम कर रहा है उद्योग संवर्धन विभाग: सरकारी अधिकारी

By भाषा | Updated: February 5, 2021 18:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच फरवरी वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय एक नयी ई-वाणिज्य नीति पर काम कर रहा है, जिसमें डेटा और उपभोक्ता अधिकारों से संबंधित कई विशिष्टताएं होंगी। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने शुक्रवार को यह कहा।

उद्योग एवं आतंरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के अधिकारी ने कहा कि नीति बनाते समय जिन अन्य मुद्दों पर ध्यान देने की आवश्यकता है, वे नकली उत्पादों, पैकेजिंग और मूल स्थान से संबंधित हैं।

डीपीआईआईटी केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय का हिस्सा है।

अधिकारी ने कहा कि यदि आवश्यकता महसूस हुई तो ई-वाणिज्य क्षेत्र के लिये एक नियामक बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘एक ई-वाणिज्य कंपनी के माध्यम से बेचे जाने वाले नकली उत्पादों के लिये किसे जिम्मेदार होना चाहिये? डेटा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। डेटा से संबंधित मुद्दों पर संसद के समक्ष पेश डेटा विधेयक में संपूर्ण उपाय होंगे। यही कारण है कि हम इसे (ई-वाणिज्य नीति) को अंतिम रूप देने की हड़बड़ी में नहीं हैं। डेटा विधेयक का अंतिम परिणाम जो भी होगा, वह डेटा के क्षेत्र में काम करने वाली सभी कंपनियों पर लागू होगा।’’

अधिकारी ने कहा कि ई-वाणिज्य क्षेत्र केवल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के बारे में नहीं है, क्योंकि बड़ी संख्या में ई-वाणिज्य कंपनियां एफडीआई से बाहर हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम निश्चित रूप से नीति पर काम कर रहे हैं।’’

उल्लेखनीय है कि 2019 में सरकार ने राष्ट्रीय ई-वाणिज्य नीति का एक मसौदा जारी किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?