लाइव न्यूज़ :

उद्योग जगत, गैर सरकारी संगठनों ने आईसआई मानक वाले हेलमेट अनिवार्य करने का स्वागत किया

By भाषा | Updated: June 3, 2021 22:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून व्यापार जगत और गैर-सरकारी संगठनों ने एक जून, 2021 से दोपहिया वाहन चालकों और सवारों के लिए आईएसआई मानक वाले हेलमेट अनिवार्य करने के सरकार के फैसले का स्वागत किया है।

गौरतलब है कि एक जून, 2021 से पूरे देश में बिना-आईएसआई मानक हेलमेट के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गयी है और इस तरह के हेलमेट बेचने एवं खरीदने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टू व्हीलर हेलमेट मैन्युफैक्चर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव कपूर ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा, “ नया नियम समय की मांग है। इसके साथ ही यह भी एक तथ्य है कि सड़क दुर्घटनाओं के कारण सकल घरेलू उत्पाद का लगभग तीन प्रतिशत तक का नुकसान होता है और यह कदम निश्चित रूप से इन नुकसानों को कम करने में काफी मदद करेगा। "

गैर सरकारी संगठन ट्रैक्स (ट्रैफिक रिफॉर्म्स एंड एडवोकेसी एक्सपर्ट्स) की सह संस्थापक अध्यक्ष रजनी गांधी ने कहा, “ सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 26 नवंबर, 2020 को जारी अधिसूचना 'दोपहिया मोटर वाहन सवारों के लिए हेलमेट (गुणवत्ता नियंत्रण) आदेश, 2020' में कहा गया है कि सभी दोपहिया वाहनों में इस्तेमाल किए जाने वाले हेलमेट भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा प्रमाणित होने चाहिए और एक जून 2021 से उन पर भारतीय मानक (आईएसआई) का चिह्न अनिवार्य होगा।"

उन्होंने कहा कि इस नए कानून का उल्लंघन करने वालों को दंडित करने का फैसला भी किया गया है। कोई भी व्यक्ति जो बिना आईएसआई मानक हेलमेट का निर्माण, भंडारण, बिक्री या आयात करता है, उसे एक साल तक की कैद या न्यूनतम एक लाख रुपए का जुर्माना हो सकता है जो कि पांच लाख रुपए तक बढ़ाया भी जा सकता है। इसके अलावा, देश में केवल बीआईएस/आईएसआई प्रमाणन वाले हेलमेट बेचने की अनुमति होगी।

सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले गैर सरकारी संगठन 'उत्प्रेरित' के चीफ ट्रस्टी संदीप सूद ने कहा, “ यह एक सच्चाई है कि हर एक घंटे में 423 लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में होती हैं। साल 2019 में, 4,37,396 सड़क दुर्घटनाओं में 1,54,732 लोगों की मौत हुई और 4,39,262 लोग घायल हुए। हमें इनको रोकना होगा और मजबूत हेलमेट से मौत का आंकड़ा काफी कम किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या