लाइव न्यूज़ :

उद्योगपति सिद्धार्थ श्रीराम का निधन

By भाषा | Updated: May 17, 2021 16:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मई उद्योगपति और ऊषा इंटरनेशनल के पूर्व चेयरमैन सिद्धार्थ श्रीराम का सोमवार को कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया। परिवार से जुड़े लोगों ने यह जानकारी दी।

वह 76 साल के थे।

कार्यकारी भूमिका से हटने के बाद ऊषा इंटरनेशनल के निदेशक मंडल में सलहकार श्रीराम को कोविड-19 संक्रमण के इलाज के लिये गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बहुआयामी व्यक्तित्व वाले उद्योगपति श्रीराम मवाना शुगर्स लि. के चेयरमैन रहे। वह सिलाई मशीन और पंखे, कूलर जैसे घरों में उपयोग होने वाले उपकरण बनाने वाली ऊषा इंटरनेशनल के चेयरमैन भी रहे।

वह अंतरराष्ट्रीय और रणनीति मुद्दों पर शोध कार्यों से संबद्ध संस्थान दिल्ली पॉलिसी ग्रुप के भी चेयरमैन रहे।

श्रीराम का जन्म 18 जनवरी, 1945 को हुआ। उन्होंने स्कूली शिक्षा देहरादून स्थित वेलहेम स्कूल और दून स्कूल से प्राप्त की। उन्होंने अंग्रेजी में स्नातक की डिग्री दिल्ली विश्विविद्यालय के सेंट स्टीफेन्स कॉलेज से की। वह अमेरिका के एमआईआईटी में (मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) स्लोन फेलो भी रहे।

वह खेल और उद्योग संगठनों में भी विभिन्न प्रशासनिक पदों पर रहे। गोल्फ के प्रति उनका विशेष लगाव था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?