लाइव न्यूज़ :

उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल की नजरें ब्रिटेन, भारत में अधिग्रहण पर

By भाषा | Updated: December 21, 2021 18:00 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 21 दिसंबर लंदन के प्रमुख उद्यमी लॉर्ड स्वराज पॉल ने आने वाले महीनों में ब्रिटेन और भारत में अधिग्रहण योजनाओं के बारे में बताया है।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन का प्रकोप खत्म होने के बाद ये अधिग्रहण किए जा सकते हैं।

कपारो समूह के 90 वर्षीय संस्थापक ने इस सप्ताह कहा था कि उनकी टीम ने कुछ संभावित अधिग्रहणों की पहचान की है, जिन्हें मौके पर देखने के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा।

कंपनी के मजबूत पक्ष यानी विनिर्माण क्षेत्र पर खासतौर से ध्यान दिया जाएगा, जिसमें इस्पात उत्पादों के क्षेत्र में विचार किया जा रहा है।

पॉल ने कहा, ‘‘भारत में हमारी पहले से ही 20 राज्यों में मौजूदगी है, इसलिए जहां भी हमें इस्पात के अनुकूल माहौल मिलेगा, वहां नया अधिग्रहण होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ब्रिटेन में हम औद्योगिक वस्तुओं के विनिर्माण से संबंधित नए व्यवसायों की तलाश कर रहे हैं। कार, विमान, रेलवे के लिए स्टील उत्पादों के क्षेत्र में हमारी विशेषज्ञता है और मेरा मकसद हमेशा वही करना रहा है, जो आप सबसे अच्छी तरह करना जानते हैं।’’

अधिग्रहण की समयसीमा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ये बेहद बुरा समय है। कोविड मामलों में ताजा बढ़ोतरी के चलते हमें फिर से कार्यालय बंद करने पड़े हैं। इसलिए हम इंतजार करेंगे, लेकिन अनिश्चित काल तक नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस