लाइव न्यूज़ :

औद्योगिक उत्पादन जून में 13.6 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: August 12, 2021 18:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अगस्त देश का औद्योगिक उत्पादन जून 2021 में एक साल पहले इसी महीने के मुकाबले 13.6 प्रतिशत बढ़ गया।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआई) आंकड़े के अनुसार विनिर्माण क्षेत्र में उत्पादन जून 2021 में 13 प्रतिशत बढ़ा।

खनन उत्पादन में आलोच्य महीने में 23.1 प्रतिशत और बिजली उत्पादन में 8.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

पिछले साल जून में आईआईपी में 16.6 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में आईआईपी मे 45 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जबकि पिछले साल इसी तिमाही में इसमें 35.6 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।

पिछले साल मार्च में कोरोना वायरस महामारी के फैलने के बाद से औद्योगिक उत्पादन प्रभावित हुआ है। उस समय इसमें 18.7 प्रतिशत की गिरावट आयी थी।

वहीं अप्रैल 2020 में इसमें 57.3 प्रतिशत की गिरावट रही। इसका कारण कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिये लगाया गया देशव्यापी ‘लॉकडाउन’ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार