लाइव न्यूज़ :

इंडसइंड बैंक ने बीएफआईएल के अधिकारियों की एसएसएफएल में नियुक्ति पर स्पष्टीकरण दिया

By भाषा | Updated: November 24, 2021 14:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर इंडसइंड बैंक ने स्पष्ट किया है कि शलभ सक्सेना और आशीष दमानी वर्तमान में उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन (बीएफआईएल) के साथ क्रमशः प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तथा मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) के रूप में कार्यरत हैं। कंपनी ने इन दावों को खारिज किया है कि स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड (एसएफएफएल) ने उनकी नियुक्ति की है।

एसएफएफएल ने सोमवार को सक्सेना को अपना प्रबंध निदेशक और सीईओ और दमानी को कंपनी का अध्यक्ष और सीएफओ नियुक्त करने की घोषणा की थी।

इंडसइंड बैंक ने एक स्पष्टीकरण में कहा कि शलभ सक्सेना और आशीष दमानी वर्तमान में बैंक की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी बीएफएफएल के साथ क्रमशः प्रबंध निदेशक और सीईओ तथा कार्यकारी निदेशक और सीएफओ के रूप में जुड़े हुए हैं।

बैंक ने कहा, ‘‘न तो शलभ सक्सेना और न ही आशीष दमानी ने बीएफआईएल से इस्तीफा दिया है।’’

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि उनकी नियुक्ति की शर्तों के अनुसार, एक बार इस्तीफा देने के बाद इसे बीएफआईएल निदेशक मंडल द्वारा स्वीकृत किया जाना जरूरी है। इंडसइंड बैंक ने कहा, बोर्ड द्वारा स्वीकृति के बाद भी एक निश्चित नोटिस की अवधि को भी पूरा करना पड़ता है।

बैंक ने कहा कि दोनों में से किसी ने भी बीएफआईएल को अपना इस्तीफा नहीं दिया है, इस तरह की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।

इससे पहले स्पंदना ने घोषणा की थी कि सक्सेना ने उसके प्रबंध निदेशक और सीईओ तथा दमानी ने कंपनी के अध्यक्ष और सीएफओ के पद पर नियुक्ति को स्वीकर कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख