लाइव न्यूज़ :

इंडिगो का शुद्ध घाटा अप्रैल-जून तिमाही में बढ़कर 3,174 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: July 27, 2021 21:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली 27 जुलाई देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का परिचालन करने वाली कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने मंगलवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में उसका शुद्ध घाटा बढ़कर 3,174 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने बताया कि कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण उसकी आय में कमी से नुकसान बढ़ गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में उसका कुल घाटा 2,844 करोड़ रुपये था।

इंडिगो ने एक बयान में बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसकी एकीकृत कुल आय 177.2 प्रतिशत बढ़कर 3,170 करोड़ रुपये हो गई। वही इससे पिछले वित्त वर्ष की सामान अवधि में उसकी कुल आय 1,143 करोड़ रुपये थी।

विमानन कंपनी का कुल खर्च चालु वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 59.2 प्रतिशत बढ़कर 6,344 करोड़ रुपये रहा। जो बीते वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 3,986 करोड़ रुपये था।

कंपनी के मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी रोनोजॉय दत्ता ने कहा, ‘‘पहली तिमाही के हमारे वित्तीय परिणाम कोविड की दूसरी लहर से बुरी तरह प्रभावित हुए। मई और जून के महीनों में यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई।’’

उन्होंने कहा कि दूसरी लहर का प्रभाव घटने के साथ कंपनी को जुलाई और अगस्त के लिए उड़ानों की टिकट बुकिंग में मामूली सुधार देखने को मिल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?