लाइव न्यूज़ :

इंडिगो मालवाहक विमानों के संचालन को लेकर गंभीर: सीसीओ

By भाषा | Updated: December 19, 2021 16:03 IST

Open in App

(दीपक पटेल)

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो का पहला मालवाहक विमान ए321सीईओ वर्ष 2022 की पहली छमाही में निर्धारित समय पर आने वाला है।

इंडिगो के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (सीसीओ) विलियम बाउल्टर ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस मालवाहक विमान के आने से सबको पता चलेगा कि एयरलाइन मालढुलाई के अपने कारोबार विस्तार को लेकर गंभीर है।

इंडिगो ने गत 21 अप्रैल को चार ए321सीईओ मालवाहक विमानों को किराये पर लेने की योजना के बारे में बताया था। इस श्रेणी के हरेक विमान में 27 टन माल ले जाने की क्षमता है।

उन्होंने कहा, ‘‘पहला मालवाहक विमान अभी सिंगापुर टेक्नोलॉजिज इंजीनियरिंग लिमिटेड के पास गया है क्योंकि उसे यात्री विमान से मालवाहक विमान में तब्दील किया जा रहा है। यह अगले साल की पहली छमाही में कभी भी हमें मिल जाएगा।’’

बाउल्टर ने कहा कि वह भारत और चीन के बीच मालवाहक उड़ानों के लिए असीम संभावनाएं देखते हैं। उन्होंने कहा कि जाहिर तौर पर अब महामारी के बाद चीन के साथ यात्री यातायात के लिए सीमाएं बंद हैं लेकिन सामान लाने- ले जाने के बाजार में असीम संभावनाएं हैं।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि इंडिगो अभी अपना ‘फ्रीक्वेंट फ्लायर प्रोग्राम’ शुरू करने पर विचार नहीं कर रही है और वह पूरी तरह से बैंकों के साथ दो या उससे अधिक ब्रांड नामों के साथ चलाई जा रही व्यवस्थाओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

‘फ्रीक्वेंट फ्लायर प्रोग्राम’ से यात्री को एयरलाइन की टिकटों की बुकिंग कराते समय रिवार्ड अंक हासिल होते हैं। वह उन अंकों का इस्तेमाल उसी एयरलाइन की टिकटों को खरीदने या साझेदार कंपनियों की सेवाओं को खरीदने में कर सकते हैं।

अभी इंडिगो एयरलाइन भारत के 71 शहरों में अपनी सेवाओं का संचालन कर रही है और प्रत्येक जगह सामान लाने- ले जाने की सुविधा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?