लाइव न्यूज़ :

इंडिगो ने कहा, प्रवर्तकों के विवाद से संबंधित मध्यस्थता आदेश में कंपनी को कोई निर्देश नहीं

By भाषा | Updated: September 25, 2021 15:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 सितंबर विमानन कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने कहा कि लंदन कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन ने इंडिगो के प्रवर्तकों राहुल भाटिया और राकेश गंगवाल के बीच विवाद से संबंधित मामले में अंतिम मध्यस्थता आदेश दिया है और इस संबंध में कंपनी को कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है।

इंटरग्लोब एविएशन देश की सबसे बड़ी विमानन सेवा इंडिगो की स्वामी है।

इंटरग्लोब एविएशन ने शेयर बाजार को बताया कि मध्यस्थता कार्यवाही में 23 सितंबर को अंतिम मध्यस्थ फैसला जारी किया गया, जिसमें कंपनी को प्रतिवादी के रूप में नामित किया गया था।

यह कार्रवाई इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज लिमिटेड (आईजीई) और भाटिया ने गंगवाल, चिंकरपू फैमिली ट्रस्ट और शोभा गंगवाल (आरजी ग्रुप) के खिलाफ शुरू की थी।

इंटरग्लोब एविएशन ने शुक्रवार को कहा कि आदेश में कंपनी को कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है। आदेश ने एजी समूह और आईजीई समूह को एक-दूसरे के खिलाफ राहत की मांग के संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

आदेश के बारे में विशिष्ट विवरण का पता नहीं चल सका है।

गंगवाल ने जुलाई, 2019 में बाजार नियामक सेबी को पत्र लिखकर कंपनी में कॉरपोरेट प्रशासन से जुड़े मुद्दों को हल करने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की थी, जिसके बाद प्रवर्तकों के बीच मतभेद सार्वजनिक हो गए। भाटिया के आईजीई ग्रुप ने आरोपों को खारिज किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार