लाइव न्यूज़ :

इंडिगो को तीसरी तिमाही में 620 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

By भाषा | Updated: January 28, 2021 18:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जनवरी किफायती सेवाएं देने वाली एयरलाइन इंडिगो को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर, 2020 में समाप्त तीसरी तिमाही में 620 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में एयरलाइन ने 496 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

चालू वित्त वर्ष की जून और सितंबर तिमाही में भी एयरलाइन को क्रमश: 2,884 करोड़ रुपये और 1,194 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

इंडिगो ने बृहस्पतिवार को बयान मे कहा कि तिमाही के दौरान एयरलाइन की कुल आय भी 50 प्रतिशत घटकर 5,142 करोड़ रुये रह गई। दिसंबर, तिमाही में उसका कुल खर्च 41 प्रतिशत घटकर 5,765 करोड़ रुपये रह गया।

इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रोनोजॉय दत्ता ने कहा, ‘‘उपभोक्ताओं का हमारे उत्पाद में भरोसा काफी संतुष्ट करने वाला है। हम पूर्ण पुनरोद्धार के लिए कदम उठा रहे हैं।’’

इंडिगो ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी टिकट बुकिंग या लोड फैक्टर 72 प्रतिशत रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 87.6 प्रतिशत था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित