लाइव न्यूज़ :

रुपये में भुगतान की व्यवस्था से भारत का ईरान के साथ व्यापार बढ़ेगा : टीपीसीआई

By भाषा | Updated: November 15, 2018 02:08 IST

रुपये में भुगतान की व्यवस्था से भारत के ईरान के साथ व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। भारतीय व्यापार संवर्द्धन परिषद (टीपीसीआई) ने बुधवार को यह राय जताई।

Open in App

रुपये में भुगतान की व्यवस्था से भारत के ईरान के साथ व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। भारतीय व्यापार संवर्द्धन परिषद (टीपीसीआई) ने बुधवार को यह राय जताई। टीपीसीआई ने कहा कि अमेरिका द्वारा ईरान पर प्रतिबंध लगाए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद रुपये में भुगतान की व्यवस्था से दोनों देशों के बीच व्यापार को प्रोत्साहन मिलेगा। 

टीपीसीआई ने बयान में कहा कि यूको बैंक के वॉस्ट्रो खाते के जरिये रुपये में कारोबार से व्यापार का मौजूदा स्तर कायम रहेगा। हालांकि, यदि भारत इस अवसर का फायदा उठाते हुए ईरान की जरूरत के उत्पादों का निर्यात करता है, तो यह और बढ़ सकता है। टीपीसीआई वाणिज्य मंत्रालय समर्थित निकाय है। 

टीपीसीआई के चेयरमैन मोहित सिंगला ने कहा कि भारत ने ईरान और रूस के संदर्भ में जो मजबूत कदम उठाए हैं उससे विश्व व्यापार में तटस्थ खिलाड़ी के रूप में भारत की छवि सुधरी है। 

वहीं, अमेरिका ने अप्रैल 2018 में जब से ईरान के साथ पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के काल में 2015 में हुई संधि को खत्म करने की घोषणा की, तभी से पूरी दुनिया में तेल बाजार में अस्थिरता सहित कई प्रकार की आशंकाएं पैदा हो गई थीं। भारत के सामने भी तेल आयात को लेकर प्रश्न खड़े हो गए थे।जाहिर है, अमेरिका द्वारा भारत को ईरान से तेल आयात पर छह महीने के लिए मिली छूट तत्काल भारी राहत का विषय है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?