लाइव न्यूज़ :

वर्ष 2020-21 में भारत का चीनी निर्यात रिकॉर्ड 72.3 लाख टन का हो गया: ऐस्ता

By भाषा | Updated: October 5, 2021 22:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर चीनी कारोबार से जुड़ी इकाइयों का संगठन एस्ता ने मंगलवार को कहा कि चीनी मिलों ने 30 सितंबर को समाप्त विपणन वर्ष 2020-21 में अनुमानित रूप से रिकॉर्ड 72.3 लाख टन चीनी का निर्यात किया। इसमें सबसे ज्यादा निर्यात इंडोनेशिया को किया गया।

ऐस्ता ने कहा कि विपणन वर्ष 2020-21 (अक्टूबर से सितंबर) में कुल निर्यात में से, 70.6 लाख टन चीनी का निर्यात किया जा चुका है, जबकि लगभग 1,66,335 टन चीनी की लदान की जा रही है।

अखिल भारतीय चीनी व्यापार संघ (एआईएसटीए या ऐस्ता) के अनुसार, विपणन वर्ष 2020-21 में लगभग 60 लाख टन चीनी सरकारी सब्सिडी के साथ और 7.85 लाख टन बिना सब्सिडी के निर्यात की गई थी।

एक बयान में कहा गया है कि इंडोनेशिया को अधिकतम निर्यात 18.2 लाख टन, उसके बाद अफगानिस्तान (6,69,525 टन), यूएई (5,24,064 टन) और सोमालिया (4,11,944 टन) को निर्यात किया गया।

ऐस्ता ने कहा कि नए विपणन वर्ष 2021-22 में अब तक लगभग 15 लाख टन के निर्यात सौदे हुए हैं।

ब्राजील के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चीनी उत्पादक देश है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?