भारत की सेवा क्षेत्र गतिविधि नवंबर 2021 में जुलाई 2011 के बाद से सबसे तेज: सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: December 3, 2021 12:35 IST2021-12-03T12:35:18+5:302021-12-03T12:35:18+5:30

India's service sector activity in November 2021 fastest since July 2011: Survey | भारत की सेवा क्षेत्र गतिविधि नवंबर 2021 में जुलाई 2011 के बाद से सबसे तेज: सर्वेक्षण

भारत की सेवा क्षेत्र गतिविधि नवंबर 2021 में जुलाई 2011 के बाद से सबसे तेज: सर्वेक्षण

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर नये काम में निरंतर वृद्धि और बाजार की स्थितियों में सुधार के कारण इस साल नवंबर में भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधि एक दशक से भी अधिक समय में दूसरी सबसे तेज गति से बढ़ी है। शुक्रवार को जारी एक मासिक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गयी।

मौसमी रूप से समायोजित किया जाने वाला इंडिया सर्विसेज बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स नवंबर में 58.1 पर था, जो अक्टूबर के 58.4 से मामूली रूप से नीचे था। नवंबर का आंकड़ा जुलाई 2011 के बाद से उत्पादन में दूसरी सबसे तेज वृद्धि की ओर इशारा करता है।

लगातार चौथे महीने सेवा क्षेत्र में उत्पादन में वृद्धि देखी गई। परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) की भाषा में, 50 से ऊपर के अंक का मतलब विस्तार होता है जबकि 50 से नीचे का अंक संकुचन को दर्शाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: India's service sector activity in November 2021 fastest since July 2011: Survey

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे