लाइव न्यूज़ :

भारत का जुलाई में पाम तेल का आयात 43 प्रतिशत घटकर 4.65 लाख टन

By भाषा | Updated: August 16, 2021 15:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अगस्त अधिक घरेलू स्टॉक होने की वजह से भारत का पाम तेल आयात साल-दर-साल आधार पर 43.55 प्रतिशत घटकर जुलाई में 4.65 लाख टन रह गया। उद्योग निकाय सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन (एसईए) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

दुनिया के प्रमुख वनस्पति तेल खरीदार भारत ने जुलाई, 2020 में 8.24 लाख टन पाम तेल का आयात किया था।

देश का कुल वनस्पति तेल आयात इस साल जुलाई में 37 प्रतिशत घटकर 9.17 लाख टन रह गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 15.17 लाख टन था।

देश के कुल वनस्पति तेल आयात में पाम तेल का हिस्सा 60 प्रतिशत से अधिक है।

एसईए के अनुसार, घरेलू बाजार में स्टॉक ज्यादा होने के कारण पिछले महीने की तुलना में आयात में कमी आई है।

सरकार ने 30 जून को इस साल दिसंबर तक आरबीडी पामोलीन और पामतेल के अंकुश रहित आयात की अनुमति देने का फैसला किया, जिसके बारे में एसईए का मानना है कि यह कदम घरेलू रिफाइनिंग करने वाली कंपनियों और तिलहन उत्पादकों के हितों के खिलाफ होगा।

इससे दक्षिण एशियाई मुक्त व्यापार क्षेत्र (साफ्टा) समझौते के तहत नेपाल और बांग्लादेश से शून्य शुल्क पर रिफाइंड तेलों के आयात की बाढ़ आ जायेगी।

एसईए के आंकड़ों के मुताबिक पाम तेल उत्पादों में कच्चे पाम तेल (सीपीओ) का आयात इस साल जुलाई में घटकर 4.51 लाख टन रह गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 8.20 लाख टन था।

कच्चे पाम कर्नेल तेल (सीपीकेओ) का आयात भी इसी अवधि में 4,800 टन से घटकर 250 टन रह गया।

हालांकि, इस साल जुलाई में आरबीडी पामोलिन का आयात 13,895 टन रहा, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 'शून्य' रहा था।

हल्के तेलों में सोयाबीन तेल का आयात जुलाई में घटकर 3.79 लाख टन रह गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 4.84 लाख टन था।

इसी तरह सूरजमुखी तेल के आयात की खेप 2.08 लाख टन से घटकर 71,838 टन रह गई।

एक अगस्त तक कुल 16.95 लाख टन खाद्य तेल का भंडार था, जिसमें से 11.10 लाख टन पाइपलाइन में होने का अनुमान है।

भारत मुख्य रूप से इंडोनेशिया और मलेशिया से पाम तेल का आयात करता है। अर्जेंटीना से सोयाबीन तेल सहित थोड़ी मात्रा में कच्चा हल्का तेल तथा यूक्रेन और रूस से सूरजमुखी तेल का आयात किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?