लाइव न्यूज़ :

भारत की वृद्धि दर 11 प्रतिशत रहेगी, कोविड संक्रमण से बढ़ सकते हैं आर्थिक सुधार के लिए जोखिम: एडीबी

By भाषा | Updated: April 28, 2021 10:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने बुधवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था 11 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी, लेकिन साथ ही आगाह किया कि देश में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों से आर्थिक सुधार के लिए जोखिम पैदा हो सकते हैं।

एडीबी ने बुधवार को जारी अपने एशियाई विकास परिदृश्य (एडीओ) 2021 में कहा, ‘‘व्यापक वैक्सीन अभियान के बीच 31 मार्च 2022 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था के 11 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है।’’

एडीबी ने हालांकि कहा कि कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के चलते देश में आर्थिक सुधार की गति जोखिम में पड़ सकती है।

रिपोर्ट में कहा गया कि इसके अगले साल भारत की जीडीपी वृद्धि दर सात प्रतिशत रह सकती है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि दक्षिण एशिया का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 9.5 प्रतिशत की दर से बढ़ सकता है, जबकि पिछले साल इसमें छह प्रतिशत की गिरावट हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित