लाइव न्यूज़ :

भारत का गैस उत्पादन कोविड से पहले के स्तर पर: डीजीएच

By भाषा | Updated: February 11, 2021 15:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 फरवरी हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय (डीजीएच) के अतिरिक्त महानिदेशक (विकास) आनंद गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज और उसके साथी बीपी पीएलसी के परिचालन वाली केजी-जी6 फील्ड से उत्पादन शुरू होने के बाद भारत का प्राकृतिक गैस उत्पादन कोविड से पहले के स्तर पर पहुंच गया है।

उन्होंने बताया कि देश में प्राकृतिक गैस का उत्पादन फरवरी 2020 में 80 मिलियन मानक घन मीटर प्रति दिन (एमएमएससीएमडी) था और इस साल जनवरी में यह आंकड़ा 82 एमएमएससीएमडी रहा।

उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में बताया, ‘‘कल उत्पादन बढ़कर 84 एमएमएससीएमडी हो गया।’’ साथ ही उन्होंने कहा कि महीने के अंत तक उत्पादन के बढ़कर 85 एमएमएससीएमडी होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि उत्पादन में वृद्धि रिलायंस इंडस्ट्रीज और उसकी सहयोगी बीपी पीएलसी द्वारा केजी-डी6 ब्लॉक में उत्पादन शुरू करने के चलते हुई।

गुप्ता ने कहा, ‘‘रिलायंस के साथ बीपी ने इसे संभव बनाया।’’इस दौरान सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) और ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) का उत्पादन नवंबर के स्तर पर ही बरकरार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा