लाइव न्यूज़ :

‘स्किल इंडिया इंपैक्ट बांड’ लॉन्च, 50000 युवाओं को फायदा, जानें इसके बारे में

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 26, 2021 18:29 IST

 14.4 मिलियन अमरीकी डालर का फंड शामिल है, जो 50,000 युवाओं को रोजगार देकर लाभान्वित करेगा। 

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाओं के कौशल विकास पर में मदद करेगा। निजी निवेशकों द्वारा तय किए गए मानकों के आधार पर किया जाएगा। 

नई दिल्लीः राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) ने ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट के साथ साझेदारी में ‘स्किल इंडिया इंपैक्ट बांड’ लॉन्च की। वैश्विक भागीदारों के सहयोग से भारत में कौशल विकास के लिए अपनी तरह का पहला और सबसे बड़ा है। 14.4 मिलियन अमरीकी डालर का फंड शामिल है, जो 50,000 युवाओं को रोजगार देकर लाभान्वित करेगा। 

यह अपनी तरह का पहला नवोन्मेषी बांड होगा, जो कौशल विकास में निजी क्षेत्र को निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। एनएसडीसी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि इस बांड के माध्यम से एनएसडीसी कौशल प्रशिक्षण क्षेत्र में प्रभाव पैदा करने वाले निवेशकों और निजी क्षेत्र को उत्पादन उन्मुख निवेशक के तौर पर प्रवेश दे पाएगी।

 NSDC के साथ, वैश्विक गठबंधन में HRH प्रिंस चार्ल्स का ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट, माइकल एंड सुसान डेल फाउंडेशन (MSDF), द चिल्ड्रन इन्वेस्टमेंट फंड फाउंडेशन (CIFF), HSBC इंडिया, JSW फाउंडेशन और दुबई केयर्स, FCDO (यूके सरकार) के साथ शामिल हैं। समूह में 60 प्रतिशत महिलाएं और लड़कियां शामिल हैं।

कोविड-19 महामारी के दौरान लाखों भारतीयों ने अपनी नौकरी खो दी है। जोखिम में वयस्कों (25 और अधिक उम्र) की तुलना में युवाओं को अधिक नुकसान हुआ है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं को राष्ट्रीय लॉकडाउन के दौरान नौकरी गंवाने की अधिक संभावना थी।

यह बांड बड़े पैमाने पर नौकरी कर रहे लोगों विशेषकर महिलाओं के कौशल विकास पर में मदद करेगा। एनएसडीसी इसके लिए सह-जोखिम निवेशक के तौर पर ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट के साथ साझेदारी करेगा। चिल्ड्रंस इंवेस्टमेंट फंड फाउंडेशन और माइकल एंड सुसैन डेल फाउंडेशन भी इस पहल में जुड़ रहे हैं।

कुमार ने इस बांड को वित्तीय निवेश का एक नवोन्मेषी विकल्प करार दिया जो प्रदर्शन के बारे में एक प्रतिज्ञापत्र की तरह होगा। इसके तहत निवेश राशि को लोगों के कौशल विकास पर खर्च किया जाएगा। यह कौशल विकास इसमें शामिल निजी निवेशकों द्वारा तय किए गए मानकों के आधार पर किया जाएगा। 

टॅग्स :भारत सरकारनरेंद्र मोदीब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख