लाइव न्यूज़ :

देश का निर्यात 1-14 अप्रैल के दौरान 13.72 अरब डॉलर रहा : वाणिज्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: April 16, 2021 14:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल देश का निर्यात इस साल एक से 14 अप्रैल के दौरान बढ़कर 13.72 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वाणिज्य मंत्रालय के अस्थायी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। मुख्य रूप से इंजीनियरिंग और रत्न एवं आभूषण क्षेत्र के अच्छे प्रदर्शन की वजह से निर्यात बढ़ा है।

पिछले साल एक से 14 अप्रैल के दौरान निर्यात का आंकड़ा 3.59 अरब डॉलर रहा था।

पिछले साल अप्रैल में कोविड-19 की वजह से लगाए गए लॉकडाउन के चलते निर्यात में रिकॉर्ड 60 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन अवधि में देश का आयात बढ़कर 19.93 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो एक से 14 अप्रैल, 2020 के दौरान 6.54 अरब डॉलर रहा था। मंत्रालय अप्रैल, 2021 के निर्यात के अंतिम आंकड़े मई के मध्य में जारी करेगा।

मार्च में निर्यात 60.29 प्रतिशत बढ़कर 34.45 अरब डॉलर रहा था। बीते पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में निर्यात 7.26 प्रतिशत घटकर 290.63 अरब डॉलर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी