लाइव न्यूज़ :

देश का निर्यात दिसंबर में दो महीने बाद बढ़कर 27.15 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा भी बढ़ा

By भाषा | Updated: January 15, 2021 21:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जनवरी देश का निर्यात दिसंबर, 2020 में मामूली बढ़कर 27.15 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान आयात 7.56 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 42.59 अरब डॉलर रहा। इस तरह व्यापार घाटा बढ़कर 15.44 अरब डॉलर पर पहुंच गया। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

दिसंबर, 2019 में देश का वस्तुओं का निर्यात 27.11 अरब डॉलर और आयात 39.59 अरब डॉलर रहा था।

समीक्षाधीन महीने में सोने का आयात 81.82 प्रतिशत बढ़कर 4.48 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर, 2020 में व्यापार घाटा 15.44 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। इससे पिछले साल के समान महीने में यह 12.49 अरब डॉलर रहा था। इस तरह व्यापार घाटा 23.66 प्रतिशत बढ़ा है।

इससे पहले अक्टूबर और नवंबर में निर्यात में गिरावट आई थी। इस तरह निर्यात में दो महीने बाद वृद्धि हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर में पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात 35.35 प्रतिशत घटकर 2.34 अरब डॉलर रह गया। वहीं सिलेसिलाए परिधानों का निर्यात 15.05 प्रतिशत घटकर 1.19 अरब डॉलर रह गया।

हालांकि, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान का निर्यात 16.51 प्रतिशत बढ़कर 1.25 अरब डॉलर पर और रसायन का 10.79 प्रतिशत बढ़कर दो अरब डॉलर पर पहुंच गया।

इसी तरह दिसंबर, 2020 में चावल, चाय, मसालों और खली के निर्यात में बढ़ोतरी हुई।

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर की अवधि में देश का निर्यात 15.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 200.80 अरब डॉलर रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 238.27 अरब डॉलर रहा था।

आयात की बात की जाए, तो दिसंबर में कच्चे तेल का आयात 10.61 प्रतिशत घटकर 9.58 अरब डॉलर रहा। दिसंबर, 2019 में यह 10.72 अरब डॉलर रहा था।

चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह अप्रैल-दिसंबर में तेल आयात 44.49 प्रतिशत घटकर 53.69 अरब डॉलर रहा।

दिसंबर, 2020 में गैर-तेल आयात 33 अरब डॉलर रहा, जो दिसंबर, 2019 की तुलना में 14.30 प्रतिशत अधिक है।

अप्रैल-दिसंबर में गैर-तेल आयात 23.51 प्रतिशत घटकर 204.58 अरब डॉलर रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 267.47 अरब डॉलर रहा था।

यदि वस्तुओं और सेवाओं दोनों की बात की जाए, तो देश का कुल निर्यात अप्रैल-दिसंबर में 12.65 प्रतिशत घटकर 348.49 अरब डॉलर रहा।

अप्रैल-दिसंबर में कुल आयात भी सालाना आधार पर 25.86 प्रतिशत घटकर 343.27 अरब डॉलर पर आ गया।

निर्यातकों के संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) के अध्यक्ष शरद कुमार सर्राफ ने कहा कि मासिक निर्यात सकारात्मक हो गया है। ज्यादातर उत्पादों के निर्यात में उम्मीद के अनुरूप सुधार हुआ है।

इंजीनियरिंग निर्यात संवर्द्धन परिषद (ईईपीसी इंडिया) ने कहा कि दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में मांग सुस्त है। इससे निर्यातकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?