लाइव न्यूज़ :

भारत के निर्यात में आ रही मजबूती: अधिकारी

By भाषा | Updated: December 20, 2021 18:06 IST

Open in App

अहमदाबाद, 20 दिसंबर वाणिज्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण वैश्विक व्यापार में गिरावट आई थी, लेकिन भारत के निर्यात में पिछले साल दिसंबर के बाद तेजी आई और यह लगातार मजबूत हो रहा है।

वह आगामी वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन के तहत गुजरात सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

वाणिज्य विभाग में संयुक्त सचिव अमिताभ कुमार ने वैश्विक निर्यात में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया और कुछ वस्तुओं के लिए शुल्क संरचना में बदलाव की जरूरत के बारे में भी जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘महामारी के दौरान वैश्विक व्यापार काफी बाधित हुआ था। हालाकि, भारत के निर्यात में दिसंबर 2020 के बाद से एक बदलाव हुआ और उसके बाद इस मोर्चे पर बहुत अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला। हालाकि, व्यापार की पूरी क्षमता का उपयोग किया जाना बाकी है। हमें वैश्विक निर्यात में भारत की हिस्सेदारी को मौजूदा 1.6 प्रतिशत से बढ़ाने के लिए लगातार काम करना होगा।’’

उल्लेखनीय है कि चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान निर्यात 50.7 प्रतिशत बढ़कर 262.5 अरब डॉलर रहा। एक साल पहले 2020-21 में इसी अवधि में यह 174.16 अरब डॉलर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई