लाइव न्यूज़ :

अगले वित्त वर्ष में नौ प्रतिशत रह सकती है भारत की आर्थिक वृद्धि दर: क्रेडिट सुइस

By भाषा | Updated: December 9, 2021 21:47 IST

Open in App

मुंबई, नौ दिसंबर स्विटजरलैंड की ब्रोकरेज फर्म क्रेडिट सुइस ने उम्मीद जतायी है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में गतिविधियां आश्चर्यजनक रूप से सकारात्मक रहेंगी और अगले वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर नौ प्रतिशत रहने की संभावना है।

ब्रोकरेज कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के लिये जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर लगभग 10.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। यह विभिन्न एजेंसियों के जताए गए औसतन अनुमान 8.4-9.5 प्रतिशत से ज्यादा है।

क्रेडिट सुइस ने कहा कि कंपनी की नीति के अनुरूप वह वास्तविक आर्थिक वृद्धि का अनुमान नहीं जताती है। हालांकि उपलब्ध आंकड़ों और अनुमानों के सांख्यिकी विश्लेषण के आधार पर 2022-23 में भारत की वृद्धि दर 9 प्रतिशत पर रहने का अनुमान है।

क्रेडिट सुइस के एशिया प्रशांत के लिये इक्विटी रणनीति मामलों के सह-प्रमुख और भारत इक्विटी रणनीतिकार नीलकंठ मिश्रा ने पीटीआई-भाषा से कहा कि उन्हें जीडीपी पूर्वानुमान में वृद्धि की उम्मीद है क्योंकि आर्थिक पुनरुद्धार की गति ने आश्चर्यचकित किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था में सकारात्मक गतिविधियां जारी रहने की उम्मीद है। भले ही पुनरुद्धार अब तक व्यापक नहीं हो, लेकिन अगले तीन-छह महीनों में कम आय वाली अधिकतर नौकरियों की स्थिति भी ठीक होने की पूरी संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार