लाइव न्यूज़ :

भारत की एफटीए के तहत चमड़े के सामान के लिए शुल्क मुक्त बाजार की मांग

By भाषा | Updated: November 17, 2021 19:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि भारत ने मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के तहत चमड़े के सामान के लिए विदेशी बाजार में शुल्क मुक्त पहुंच की मांग की है।

भारत ने यह मांग संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया समेत उन देशों से की गई है, जिनसे एफटीए समझौता को लेकर बातचीत चल रही है।

उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि जीसीसी (खाड़ी सहयोग परिषद) समूह के साथ इसी तरह के समझौते के लिए बातचीत अगले साल जनवरी या फरवरी में शुरू की जाएगी। जीसीसी के सदस्य देशों में बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई शामिल हैं।

गोयल ने चमड़ा निर्यात परिषद (सीएलई) द्वारा यहां आयोजित राष्ट्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में कहा, "हम अपने चमड़ा उद्योग के लिए अन्य देशों के बाजार में शुल्क मुक्त पहुंच हासिल की कोशिश कर रहे हैं। यूएई, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के साथ बातचीत में यह हमारे प्रमुख प्रश्नों में से एक है। मुझे उम्मीद है कि इज़राइल भी हमारे चमड़े के उत्पादों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है।"

उन्होंने कहा, "हम इन सभी देशों से चमड़ा उद्योग के लिए बेहतर बाजार पहुंच और अवसरों के लिए बात कर रहे हैं।"

केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान उद्योग से भारत को वैश्विक ब्रांडों का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए बड़े पैमाने और गुणवत्ता पर काम करने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम