लाइव न्यूज़ :

बिजली क्षेत्र की मांग बढ़ने के बावजूद अगस्त में भारत का कोयला आयात घटा

By भाषा | Updated: October 17, 2021 11:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर देश का कोयला आयात इस साल अगस्त में 2.7 प्रतिशत घटकर 1.52 करोड़ टन रह गया। देश के बिजली संयंत्रों में कोयला संकट के बीच आयात में यह गिरावट दर्ज हुई है।

एक साल पहले समान महीने में भारत ने 1.56 करोड़ टन कोयले का आयात किया था।

एमजंक्शन सर्विसेज के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में आयात 1.52 करोड़ टन रहा। यह अगस्त, 2020 की तुलना में 2.7 प्रतिशत कम है।

एमजंक्शन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक विनय वर्मा ने कहा कि समुद्री मार्ग से आने वाले कोयले की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से आयात घटा है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा घरेलू कंपनियों ने आयात स्थानापन्न के लिए जो कदम उठाए हैं उससे भी कोयले का आयात नीचे आया है।

हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिजली क्षेत्र की कोयले की मांग बढ़ी है।

अगस्त में कुल आयात में नॉन कोकिंग कोयले का हिस्सा 90.8 लाख टन रहा। यह पिछले साल अगस्त में 1.03 करोड़ टन था।

वहीं कोकिंग कोयले का आयात 31.7 लाख टन से 43.7 लाख टन पर पहुंच गया। देश के प्रमुख और गैर प्रमुख बंदरगाहों से अगस्त में कोयले का आयात जुलाई की तुलना में 6.71 प्रतिशत कम रहा है।

जुलाई में आयात 1.69 करोड़ टन था।

चालू वित्त वर्ष के पहले पांच माह अप्रैल-अगस्त में कोयले का आयात 9.24 करोड़ टन रहा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 7.62 करोड़ की तुलना में यह 21.27 प्रतिशत अधिक है।

अप्रैल-अगस्त के दौरान नॉन कोकिंग कोयले का आयात 6.08 करोड़ टन रहा। इससे पिछले साल की समान अवधि में यह 5.12 करोड़ टन था।

इसी तरह इस अवधि में कोकिंग कोयले का आयात बढ़कर 2.21 करोड़ टन पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 1.43 करोड़ टन था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?