लाइव न्यूज़ :

भारत के विज्ञापन का खर्च वर्ष 2019 में 69.7 अरब रुपये होने की संभावना : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: June 14, 2019 02:24 IST

 भारत में विज्ञापन का खर्च वर्ष 2019 में 11.4 प्रतिशत बढ़कर 697 अरब रुपया हो जाने की संभावना है, जो कि मौजूदा क्रिकेट विश्व कप और हाल के आम चुनाव जैसी प्रमुख घटनाओं से प्रेरित होगा।

Open in App

 भारत में विज्ञापन का खर्च वर्ष 2019 में 11.4 प्रतिशत बढ़कर 697 अरब रुपया हो जाने की संभावना है, जो कि मौजूदा क्रिकेट विश्व कप और हाल के आम चुनाव जैसी प्रमुख घटनाओं से प्रेरित होगा। देन्तुसू ऐजिस नेटवर्क (डीएएन) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2019 का अनुमान, जनवरी में व्यक्त किये गये विज्ञापन खर्च में 10.6 प्रतिशत की वृद्धि और वर्ष 2018 में 10.8 प्रतिशत की वृद्धि के अनुमान से कहीं अधिक है। एजेंसी ने कहा कि डिजिटल मीडिया खर्च वर्ष 2019 में 32.7 प्रतिशत बढ़कर 144.1 अरब रुपये होने का अनुमान है जो कुल विज्ञापन खर्च का 21 प्रतिशत हिस्सा है। इसमें कहा गया है कि हालांकि, टेलीविजन, भारत में सबसे प्रभावशाली बना हुआ है जिसका वर्ष 2019 में कुल विज्ञापन खर्च में 39 प्रतिशत का अनुमानित योगदान है।

यह माध्यम वर्ष 2019 में 9.5 प्रतिशत बढ़कर 271.4 अरब रुपये को छूने का अनुमान है। डीएएन समूह की एक कंपनी, एम्प्लीफी इंडिया के अध्यक्ष कार्तिक अय्यर ने कहा, "भारत एक बड़े बदलाव की कगार पर है ... मोबाइल उपकरणों के माध्यम से ऑनलाइन वीडियो पर विस्तार होने के साथ, टीवी की भूमिका बदल रही है और मनोरंजन अपनी गति से मानदंड बनता जा रहा है।" रिपोर्ट में कहा गया है कि कमजोर वैश्विक वृद्धि दर के बीच वर्ष 2019 में एशिया प्रशांत क्षेत्र के विज्ञापन खर्च में 2019 में चार प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम