लाइव न्यूज़ :

कोलंबो बंदरगाह पर वेस्टर्न कंटेनर टर्मिनल विकसित करने के लिए भारत के अडानी समूह ने किया समझौता

By भाषा | Updated: October 1, 2021 00:01 IST

Open in App

कोलंबो, 30 सितंबर भारत के अडानी समूह ने बृहस्पतिवार को कोलंबो बंदरगाह के वेस्टर्न कंटेनर टर्मिनल को विकसित करने और चलाने के लिए सरकार के स्वामित्व वाली श्रीलंका बंदरगाह प्राधिकरण (एसएलपीए) के साथ एक समझौता किया।

एक बयान में कहा गया है कि श्रीलंका में पहली बार भारतीय बंदरगाह संचालक के रूप में, अडानी समूह की बंदरगाह के वेस्टर्न कंटेनर टर्मिनल (डब्ल्यूसीटी) में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

अडानी समूह ने कोलंबो बंदरगाह पर डब्ल्यूसीटी विकसित करने के लिए अपने स्थानीय साझेदार जॉन कील्स होल्डिंग्स और एसएलपीए के साथ एक निर्माण-परिचालन-अंतरण (बीओटी) समझौते पर हस्ताक्षर किए।

दो स्थानीय संस्थाओं के पास वेस्ट कंटेनर इंटरनेशनल टर्मिनल नामक नई संयुक्त कंपनी की 34 और 15 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

कोलंबो पोर्ट भारतीय कंटेनरों और मेनलाइन शिप ऑपरेटरों के ट्रांसशिपमेंट के लिए सबसे पसंदीदा क्षेत्रीय केंद्रों में से एक है।

अडाणी पोर्ट्र्स एण्ड स्पेशियल इकोनोमिक जोन (एपीएसईजेड) भारत में सबसे बड़ा बंदरगाह विकासकर्ता और परिचालक है और यह देश की कुल बंदरगाह क्षमता के 24 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित