लाइव न्यूज़ :

भारतीयों को 2020 में विदेशी मुद्रा विनियम शुल्क से 26,300 करोड़ रुपये का नुकसान

By भाषा | Updated: October 28, 2021 19:33 IST

Open in App

मुंबई, 28 अक्टूबर महामारी के बावजूद भारतीयों ने 2020 में दूसरे देशों को धन भेजने के लिए विदेशी मुद्रा विनियम शुल्क के रूप में 26,300 करोड़ रुपये का भुगतान किया। लंदन शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनी वाइज ने एक अध्ययन में यह कहा है।

धन प्रेषण से जुड़ी प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी वाइज ने बृहस्पतिवार को बताया कि इसमें से 9,700 करोड़ रुपये केवल ‘‘छिपे हुए’’ मार्कअप (विनिमय दर से अतिरिक्त ली जाने वाली राशि) शुल्क के रूप में थे।

इस तरह भारतीयों को 2020 में 26,300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, जबकि 2016 में यह आंकड़ा 18,700 करोड़ रुपये था।

अध्ययन में कहा गया कि विदेशों में धन भेजने के लिए लेनदेन शुल्क पर भारतीयों द्वारा खर्च की गई कुल राशि में पिछले पांच वर्षों में कमी आई है, लेकिन विनिमय दर मार्जिन के लिए भुगतान शुल्क बढ़ रहा है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इससे धनप्रेषण शुल्क की बनावट में पारदर्शिता की कमी का पता चलता है, और उपभोक्ताओं को छिपे हुए शुल्क का खतरा होता है। उपभोक्ता अनजाने में प्रेषण सेवा के लिए विज्ञापित विनिमय दर से अधिक भुगतान करते हैं।

वाइज की क्षेत्रीय प्रबंधक रश्मि सतपुते ने कहा, ‘‘प्रौद्योगिकी और इंटरनेट ने विदेशी धन प्रेषण को सुविधाजनक और तेज बनाया है, लेकिन शुल्क छिपाने की सदियों पुरानी प्रथा के चलते लोग छिपे हुए विदेशी मुद्रा विनिमय शुल्क पर बहुत अधिक खर्च करते हैं, जबकि ये पैसा उनकी जेब में रहना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल