लाइव न्यूज़ :

इंडियन ऑयल ने आईजीएक्स में पांच प्रतिशत हिस्सेदारी ली

By भाषा | Updated: December 21, 2021 17:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने इंडियन गैस एक्सचेंज लिमिटेड (आईजीएक्स) में करीब पांच प्रतिशत हिस्सेदारी ली है।

आईओसी ने मंगलवार को शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा कि उसके निदेशक मंडल की 20 दिसंबर को हुई बैठक में आईजीएक्स के 36.93 लाख शेयरों की खरीद के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही आईजीएक्स में आईओसी की शेयर पूंजी 4.93 प्रतिशत हो गई है।

दस रुपये के अंकित मूल्य के आधार पर इस शेयर अधिग्रहण पर आईओसी को करीब 3.7 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

आईजीएक्स प्राकृतिक गैस की खरीद-बिक्री के लिए राष्ट्रीय स्तर का पहला स्वचालित एक्सचेंज है। यह भारत के ऊर्जा परिदृश्य में प्राकृतिक गैस की वृद्धि को समर्थन देने और पारदर्शी कीमत सुनिश्चित करने की कोशिश करती है।

देश की सबसे बड़ी तेल शोधन एवं विपणन कंपनी आईओसी ने कहा कि आईजीएक्स में शेयर अधिग्रहण उसके लिए भारत के प्राकृतिक गैस बाजार का हिस्सा बनने का एक रणनीतिक अवसर देता है।

एक अन्य सूचना में आईओसी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने गुजरात के मूंदड़ा से हरियाणा के पानीपत तक कच्चे तेल की पाइपलाइन बिछाने के लिए 9,028 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दे दी है। इस पाइपलाइन की क्षमता 1.75 करोड़ टन प्रति वर्ष होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम