लाइव न्यूज़ :

भारतीय टीवी चैनलों को 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में मिले अब तक के सबसे अधिक विज्ञापन: बार्क

By भाषा | Updated: November 5, 2020 19:01 IST

Open in App

मुंबई, पांच नवंबर त्यौहारी मौसम की सुगबुगाहट के साथ ही टीवी चैनलों को मिलने वाले विज्ञापनों में 30 सितंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान अब तक की सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई। इसने पिछले पांच साल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

ब्रॉडकास्ट ऑडिएंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने इस संबंध में बृहस्पतिवार को आंकड़े जारी किए। यह रपट ऐसे समय आयी है जब देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में दस प्रतिशत तक कमी आने की आशंका व्यक्ति की जा रही है। हालांकि, चैनलों की आय पर इसका असर नहीं दिखता है।

बार्क ने अपनी रपट में विज्ञापनों में हुई वृद्धि का मुख्य कारण त्यौहारी मौसम का चलना और आईपीएल जैसे बड़े कार्यक्रमों का प्रसारण होना बताया है।

रपट में कहा गया है कि समीक्षावधि में टीवी चैनलों पर कुल 3.87 करोड़ सेकेंड के विज्ञापन प्रसारित हुए। यह 2015 के पिछले उच्च स्तर को पार कर गया।

इससे ठीक पिछले सप्ताह में टीवी चैनलों पर प्रसारित होने वाले विज्ञापनों का समय 3.79 करोड़ सेकेंड था। अगर साप्ताहिक आधार पर तुलना की जाए तो यह 2018 के 43वें सप्ताह में प्रसारित 3.66 करोड़ सेकेंड के समय से अधिक हैं।

समीक्षावधि में अमेरिकी ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन सबसे अधिक समय के लिए विज्ञापन देने वाली कंपनी रही। इसके बाद डेटॉल और सर्फ एक्सेल का स्थान रहा।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?