लाइव न्यूज़ :

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में रौनक, सेंसक्स 81,836.66 अंक चढ़ा तो निफ्टी 25000 पर पहुंचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2025 11:20 IST

Stock Market Today:शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 3,472.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Open in App

Stock Market Today: वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुझानों के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी हुई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अगले सप्ताह ब्याज दरों में कटौती करने की उम्मीद के चलते दुनिया भर के शेयर बाजारों को समर्थन मिला। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 287.93 अंक चढ़कर 81,836.66 पर पहुंच गया। दूसरी ओर 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 84.25 अंक बढ़कर 25,089.75 पर था।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, टाटा मोटर्स, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में उल्लेखनीय बढ़त हुई। दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और टाइटन लाल निशान में थे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 3,472.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,045.54 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 0.87 प्रतिशत गिरकर 65.79 डॉलर प्रति बैरल पर था। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?