लाइव न्यूज़ :

Stock Market: घरेलू बाजारों में गिरावट के बाद रिकवरी, शुरुआती कारोबार में आई तेजी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 25, 2025 10:37 IST

Stock Market: उन्होंने शुद्ध रूप से 6,286.70 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Open in App

Stock Market:  घरेलू बाजारों में पिछले पांच कारोबारी सत्रों में भारी गिरावट के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 117.57 अंक चढ़कर 74,571.98 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 31.3 अंक की बढ़त के साथ 22,584.65 अंक पर रहा। शुरुआती सौदों के बाद बाद सेंसेक्स 272.39 अंक की बढ़त के साथ 74,725.89 अंक पर और निफ्टी 47.45 अंक चढ़कर 22,600.80 अंक पर कारोबार करने लगा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, जोमैटो, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। पावर ग्रिड, लार्सन एंड टूब्रो, सन फार्मा और एनटीपीसी के शेयर को नुकसान हुआ।

सेंसेक्स में पिछले पांच कारोबारी सत्र में 1,542.45 अंक या दो प्रतिशत की, जबकि निफ्टी में 406.15 अंक या 1.76 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.16 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 6,286.70 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,185.65 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सभारतमुंबईMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम