लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 9 पैसे गिरा

By भाषा | Updated: November 19, 2018 10:51 IST

Open in App

मुंबई, 19 नवंबर: अंतर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 9 पैसा नरम हो कर 72.02 पर चल रहा था। भारतीय रिजर्व बैंक की दिन में होने वाली बहुप्रतीक्षित बैठक से पहले रुपया नरम दिखा।

रुपया पिछले चार दिन से लगातार मजबूत हो रहा था। शुक्रवार को यह चार पैसे मजबूत हो कर प्रति डॉलर 71.93 पर बंद हुआ था।

विश्व की कुछ प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की कमजोरी तथा स्थानीय शेयर बाजार की शुरूआत लाभ के साथ होने से रुपये में गिरावट सीमित ही थी।

चर्चा है कि रिजर्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल की बैठक में वित्त मंत्रालय के प्रतिनिधि छोटे और मझोले उद्यमों के लिए कर्ज की सुविधा बढ़ाने की जरूरत तथा रिजर्व बैंक की आरक्षित पूंजी के उचित स्तर रखने के मुद्दे पर बल दे सकते हैं। सरकार और केंद्रीय बैंक के बीच बातचीत से विभिन्न मसलों का उचित समाधान निकलने की उम्मीद की जा रही है।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल 0.72 प्रतिशत बढ़ कर 67.40 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

तेल की कीमतों में पिछले कुछ समय की नरमी से देश के चालू खाते के घाटे पर दबाव कम होने से रुपये की विनिमय दर सुधरी है। इसके बाद से स्थानीय प्रतिभूति बाजार में विदेशी निवेश का प्रवाह भी बढ़ा है।

शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निदेशक भारतीय प्रतिभूति बाजार में 844.82 करोड़ रुपये के शुद्ध लिवाल रहे।

शुरुआती कारोबार में मुंबई शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स पिछले बंद की तुलना में 159.66 अंत यानी 0.45 प्रतिशत चढ़ कर 35,616.82 तक पहुंच गया था।

टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे