लाइव न्यूज़ :

Indian Rupee vs Dollar: कमजोर अमेरिकी मुद्रा के बीच रुपया मजबूत, डॉलर के मुकाबले 89.16 पर पहुंचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2025 10:28 IST

Indian Rupee vs Dollar: अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.40 प्रतिशत बढ़कर 62.70 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Open in App

Indian Rupee vs Dollar: कमजोर अमेरिकी मुद्रा और घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अपनी शुरुआती गिरावट से उबरते हुए दो पैसे की बढ़त दर्ज की और 89.20 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, घरेलू शेयर बाजार में विदेशी पूंजी प्रवाह आने से रुपये को समर्थन मिला। हालांकि, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें रुपये पर दबाव बनाए हुए हैं। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 89.24 प्रति डॉलर पर खुला और बाद में 89.26 तक कमजोर हुआ।

लेकिन शुरुआती सौदों में संभलकर 89.20 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। इससे एक दिन पहले मंगलवार को रुपया छह पैसे कमजोर होकर 89.22 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत गिरकर 99.56 पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.40 प्रतिशत बढ़कर 62.70 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू शेयर बाजार में मजबूती देखी जा रही है। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 171.19 अंक बढ़कर 84,758.20 पर और निफ्टी 73.20 अंक चढ़कर 25,958.00 पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 785.32 करोड़ रुपये के शेयर शुद्ध रूप से खरीदे।

टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलरशेयर बाजारUS
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई