लाइव न्यूज़ :

अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, डॉलर के मुकाबले 73.34 हुई कीमत

By स्वाति सिंह | Updated: October 3, 2018 10:57 IST

इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज (फॉरेक्स) बाजार में घरेलू मुद्रा शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 43 पैसे गिरकर 73.34 रुपये पर पहुंच गया।

Open in App

मुंबई, 3 अक्टूबर: तेल की बढ़ती वैश्विक कीमतों और पूंजी निकासी जारी रहने के बीच आयातकों से अमेरिकी मुद्रा के लिए मजबूत मांग के चलते भारतीय रुपया बुधवार को पहली बार डॉलर के मुकाबले गिरकर रिकॉर्ड 73 रुपये से नीचे चला गया।

इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज (फॉरेक्स) बाजार में घरेलू मुद्रा शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 43 पैसे गिरकर 73.34 रुपये पर पहुंच गया।

रुपया 73.26 पर खुला तथा आगे और गिरकर डॉलर के मुकाबले 73.34 रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया।

रुपये की गिरावट पर सरकार चिंतित नहींवित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को कहा था कि रुपये में गिरावट वैश्विक कारकों की वजह से है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अन्य मुद्राओं की तुलना में रुपये की स्थिति बेहतर है। अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में बुधवार को लगातार छठे दिन गिरावट का सिलसिला कायम रहा। पिछले छह कारोबारी सत्रों में रुपया 165 पैसे टूट चुका है। 

वित्त मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा कि यदि आप घरेलू आर्थिक स्थिति और वैश्विक स्थिति को देखें, तो इसके पीछे कोई घरेलू कारक नजर नहीं आएगा। इसके पीछे वजह वैश्विक है। 

जेटली ने कहा कि डॉलर लगभग सभी मुद्राओं की तुलना में मजबूत हुआ है। वहीं दूसरी ओर रुपया मजबूत हुआ है या सीमित दायरे में रहा है। उन्होंने कहा कि रुपया कमजोर नहीं हुआ है। यह अन्य मुद्राओं मसलन पाउंड और यूरो की तुलना में मजबूत हुआ है।(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :डॉलर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबाररुपया डॉलर के मुकाबले 93.24 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, करेंसी कमजोर होने के बाद क्या सस्ता और क्या महंगा होगा?

कारोबारईरान युद्ध रोकने में किसी की दिलचस्पी नहीं?, रोज युद्ध में 1.8 अरब डॉलर खर्च?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित