नागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

By आनंद शर्मा | Updated: April 13, 2026 11:13 IST2026-04-13T11:11:57+5:302026-04-13T11:13:13+5:30

16 जुलाई 2025 को 98.23%, 6 अक्तूबर 2025 को 99.18%, 17 अक्तूबर को 99.08% और 22 अक्तूबर को 99.10% समयबद्धता दर्ज की गई.

indian railway Nagpur division wonders trains ran 'fast' breaking shackles of blocks? | नागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

file photo

Highlightsमंडल में प्रतिदिन औसतन 151 ट्रेनों का संचालन होता है.डायवर्जन देने और ट्रैक पर काम करने के बीच टाइमिंग मेंटेन करना बड़ी चुनौती होती है.मंडल ने कई मौकों पर 98% से अधिक पंक्चुअलिटी हासिल की.

नागपुऱः लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर ब्लॉक्स और ट्रैक अपग्रेडेशन के बीच जहां आमतौर पर ट्रेनों की रफ्तार और समयबद्धता प्रभावित होती है, वहीं मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने इस चुनौती को अपनी ताकत बना दिया. प्रतिदिन 151 ट्रेनों के भारी दबाव के बावजूद मंडल ने मेल और एक्सप्रेस गाड़ियों में 86 प्रतिशत समयबद्धता यानी पंक्चुअलिटी हासिल कर न सिर्फ संचालन क्षमता का दम दिखाया, बल्कि कई दिनों में 98 से 100 प्रतिशत तक समयबद्धता दर्ज कर एक नया मानक भी स्थापित किया है. गाैरतलब है कि मंडल में प्रतिदिन औसतन 151 ट्रेनों का संचालन होता है.

इनमें 121 मेल/एक्सप्रेस और 30 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं. इतने बड़े ऑपरेशन के बावजूद ट्रेनों को समय पर चलाना आसान नहीं होता है. लेकिन नागपुर मंडल ने सटीक योजना, बेहतर समन्वय और तकनीक के दम पर यह कमाल कर दिखाया है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ब्लॉक्स के दौरान ट्रेनों की गति सीमित करने, डायवर्जन देने और ट्रैक पर काम करने के बीच टाइमिंग मेंटेन करना बड़ी चुनौती होती है.

इसके लिए ऑपरेशन कंट्रोल ऑफिस ने 24 बाय 7 निगरानी रखी. जहां भी देरी की आशंका बनी, तुरंत निर्णय लेकर उसे नियंत्रित किया गया. क्रू मैनेजमेंट, लोको की उपलब्धता और सिग्नलिंग सिस्टम के प्रभावी उपयोग ने भी अहम भूमिका निभाई. मंडल ने कई मौकों पर 98% से अधिक पंक्चुअलिटी हासिल की.

16 जुलाई 2025 को 98.23%, 6 अक्तूबर 2025 को 99.18%, 17 अक्तूबर को 99.08% और 22 अक्तूबर को 99.10% समयबद्धता दर्ज की गई. 8 और 10 नवंबर 2025 को तो मंडल ने 100% पंक्चुअलिटी हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया. सिर्फ इतना ही नहीं, नागपुर मंडल ने 17 अक्तूबर, 18 अक्तूबर, 8 नवंबर, 10 नवंबर, 15 नवंबर, 23 नवंबर और 24 नवंबर 2025 को ‘जीरो ट्रेन लॉस’ जैसी उपलब्धि भी दर्ज की. वर्ष 2025-26 में डिविजन लॉस के आधार पर पंक्चुअलिटी 85.46% रही, जबकि हेड क्वार्टर लॉस के आधार पर यह 93.85% तक पहुंची.

यह पिछले वर्षों 2024-25 (80.92%) और 2023-24 (79.98%) की तुलना में बेहतर प्रदर्शन दर्शाता है. नागपुर मंडल की यह उपलब्धि दिखाती है कि सही रणनीति, रियल-टाइम मॉनिटरिंग और टीमवर्क से मुश्किल परिस्थितियों में भी बेहतरीन परिणाम हासिल किए जा सकते हैं.

पंक्चुअलिटी की मास्टर प्लानिंग

एडवांस ब्लॉक प्लानिंग और टाइमटेबल मैनेजमेंट

ओसीसी से 24 बाय 7 रियल-टाइम मॉनिटरिंग

क्रू और लोको की बेहतर उपलब्धता

सिग्नलिंग सिस्टम का स्मार्ट उपयोग

देरी की स्थिति में त्वरित निर्णय।ट

रिकॉर्ड तोड़ समयबद्धता

16 जुलाई 2025 : 98.23%
31 जुलाई 2025 : 98.11%

28 अगस्त 2025 : 98.11%

6 अक्तूबर 2025 : 99.18%
17 अक्तूबर 2025 : 99.08%

22 अक्तूबर 2025 : 99.10%
7 नवंबर 2025 : 98.26%

8 नवंबर 2025 : 100%
10 नवंबर 2025 : 100%

23 नवंबर 2025 : 98.17%

जीरो लॉस अचीवमेंट:

17, 18 अक्तूबर 2025, 8, 10, 15, 23, 24 नवंबर 2025. जबकि, कुल 10 मौकों पर ‘जीराे ट्रेन लाॅस’.

Web Title: indian railway Nagpur division wonders trains ran 'fast' breaking shackles of blocks?

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे