लाइव न्यूज़ :

महामारी की वजह से अपने करियर के बारे में नए सिरे से सोच रहे हैं भारतीय पेशेवर : सर्वे

By भाषा | Updated: September 12, 2021 16:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 सितंबर महामारी की वजह से भारतीय पेशेवर अपने करियर के बारे में नए सिरे से सोच रहे हैं। अमेजन इंडिया के एक सर्वेक्षण में यह तथ्य सामने आया है।

ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ने यह सर्वेक्षण नौकरियों और भविष्य की करियर योजना पर कोविड-19 के प्रभाव का पता लगाने के लिए कराया है।

यह सर्वेक्षण मॉर्निंग कंसल्ट ने अगस्त में देशभर में 1,000 पेशेवरों के बीच किया। सर्वेक्षण में शामिल 59 प्रतिशत पेशेवरों ने कहा कि वे नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं।

सर्वे के अनुसार, कोविड-19 के कारण भारत में तीन में से एक से ज्यादा (35 प्रतिशत) पेशेवरों के वेतन में कटौती की गई है।

भारत में नौकरी तलाश रहे तीन में से दो से ज्यादा (68 प्रतिशत) लोग कोविड-19 के कारण किसी दूसरे उद्योग में रोजगार तलाश रहे हैं।

वहीं देश में नौकरी तलाश रहे तीन में से एक (33 प्रतिशत) व्यक्ति को तुरंत ऐसी नई नौकरी की तलाश है, जहां पर वह ज्यादा उपयोगी काम कर सके।

नौकरी तलाश रहे 51 प्रतिशत भारतीय उन उद्योगों में अवसर तलाश रहे हैं, जिनमें उन्हें काम का कोई अनुभव नहीं है।

वहीं 55 प्रतिशत भारतीयों ने कहा कि वे नौकरी के लिए आवेदन करते समय सबसे ज्यादा महत्व उससे मिलने वाले वेतन को देते हैं।

सर्वेक्षण के अनुसार, महामारी के बाद 56 प्रतिशत भारतीय पेशेवर नौकरी की सुरक्षा को अधिक महत्व दे रहे हैं।

वहीं आधे यानी करीब 49 प्रतिशत पेशेवर नौकरी के लिए उन अवसरों को ज्यादा महत्व देते हैं, जिनसे उन्हें सीखने और खुद का विकास करने में मदद मिले।

इसके अलावा 47 प्रतिशत भारतीय पेशेवरों के लिए नौकरी तलाशने के दौरान एक सुरक्षित कार्यस्थल पर काम करना अत्यधिक महत्वपूर्ण है।

सर्वे में शामिल 75 प्रतिशत भारतीयों का मानना है कि उनका मौजूदा कौशल पांच साल में पुराना हो जाएगा। वहीं 90 प्रतिशत पेशेवर नए कौशल सीखने में रुचि रखते हैं।

सर्वे में शामिल 45 प्रतिशत पेशेवरों ने कहा कि तकनीकी और डिजिटल कौशल करियर के विकास के लिए आवश्यक हैं। वहीं 38 प्रतिशत का मानना है कि मार्केटिंग का कौशल करियर के विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?