लाइव न्यूज़ :

चालू वित्त वर्ष में भारतीय आईटी उद्योग में 2.3 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान: नासकॉम

By भाषा | Updated: February 15, 2021 16:22 IST

Open in App

मुंबई, 15 फरवरी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) उद्योग की आमदनी वित्त वर्ष 2020-21 में 2.3 प्रतिशत बढ़कर 194 अरब डॉलर होने का अनुमान है। इसी तरह आईटी निर्यात के 1.9 प्रतिशत बढ़कर 150 अरब डॉलर तक रहने का अनुमान है। उद्योग संगठन नासकॉम ने सोमवार को यह कहा।

नासकॉम ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित इस वित्त वर्ष में आईटी उद्योग शुद्ध आधार पर नौकरियां देने वाला रहा है। इस दौरान उद्योग में 1.38 लाख नयी नौकरियों के साथ रोजगार प्राप्त लोगों की कुल संख्या के बढ़कर 44.7 लाख पर पहुंच गयी है।

नासकॉम की अध्यक्ष देवयानी घोष ने कहा, ‘‘हम इस संकट से अधिक लचीला और अधिक प्रासंगिक बन कर उभरे हैं। हम कोविड के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व करने वाले रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि उद्योग महामारी से प्रेरित संकट के दौर से उबरने वाला पहला क्षेत्र रहा। कोविड

के कारण दुनिया भर के सकल घरेलू उत्पाद में 3.5 प्रतिशत कीगिरावट के बीच प्रौद्योगिकी पर खर्च में 2020 के दौरान 3.2 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद आईटी क्षेत्र अपने को संलाभ ले गया।

संगठन ने कहा कि यदि सूचीबद्ध कंपनियों के द्वारा दिये आंकड़ों के हिसाब से देखें तो 15 अरब डॉलर से अधिक सौदे उन्हें मिले हैं।

परिदृश्य को लेकर 100 में से 71 मुख्य कार्यकारियों का मानना है कि 2021 में आईटी पर खर्च बेहतर रहने वाला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?