लाइव न्यूज़ :

भारत सरकार के सुधार संबंधी उपाय पश्चिमी निवेशकों के लिए "मजबूत संदेश" : शीर्ष अमेरिकी उद्योग अधिकारी

By भाषा | Updated: October 12, 2021 11:44 IST

Open in App

(योशिता सिंह)

बोस्टन, 12 अक्टूबर अमेरिकन टावर कॉरपोरेशन (एटीसी) के कार्यकारी उपाध्यक्ष एडमंड डिसेंटो ने कहा है कि सुधारों पर भारत सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से पश्चिमी निवेशकों में एक 'काफी मजबूत संदेश' गया है। उन्होंने कहा कि इन उपायों ने वित्त पोषण को लेकर भारत को एक "बेहद अनुकूल स्थिति" में पेश किया है।

डिसेंटो ने सोमवार को यहां वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की।

सीतारमण वाशिंगटन में विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की वार्षिक बैठकों के साथ-साथ जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नर (एफएमसीबीजी) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए इस समय एक हफ्ते की लंबी यात्रा पर अमेरिका में हैं। अमेरिका की आधिकारिक यात्रा के दौरान, सीतारमण के अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन से मिलने की भी उम्मीद है।

न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद, सीतारमण वहां से बोस्टन गयीं, जहां वह फिक्की और यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसपीएफ) द्वारा आयोजित एक गोलमेज बैठक में निवेशकों तथा वैश्विक कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों से मिलेंगी। वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में छात्रों को भी संबोधित करेंगी।

डिसेंटो ने कहा, "मुझे लगता है कि भारत सरकार ने हाल ही में जो कदम उठाए हैं, उन्होंने पश्चिमी निवेशकों की दुनिया में एक बहुत मजबूत संदेश भेजा है, जो एक नयी ग्रहणशीलता और एक नयी प्रणाली का संकेत देते हैं जो मुझे लगता है कि अवसर को प्रोत्साहित करता है" और भारत को "निवेश, कारोबारों को अपने यहां बुलाने के लिहाज से एक बेहद अनुकूल और सकारात्मक स्थिति में पेश करता है।"

वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान भारत द्वारा 81.72 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आकर्षित करने के साथ, डिसेंटो ने कहा, "मुझे लगता है कि नीतियां बहुत सफल रही हैं और हम उस तरह के सुधारों का स्वागत करते हैं जिन पर वे निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए स्थिति को और बेहतर करने की खातिर विचार कर रहे हैं।"

वित्त मंत्रालय ने ट्विटर पर जानकारी दी कि डिसेंटो के साथ अपनी बैठक में, सीतारमण ने निजी क्षेत्र के निवेश के लिए राष्ट्रीय मौद्रिकरण पाइपलाइन (एनएमपी) सहित सुधारों पर प्रकाश डाला।

इसमें बताया गया कि अपनी आधिकारिक यात्रा के पहले दिन वित्त मंत्री ने भारत में निवेश और दूसरे संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए वैश्विक कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम