लाइव न्यूज़ :

तीन अमेरिकी कंपनियों के साथ कोविड के टीके उत्पादन पर काम कर रही हैं भारतीय फर्में : सरकार

By भाषा | Updated: December 30, 2020 21:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर अमेरिकी की तीन कंपनियां भारत में कोविड-19 के टीके के थोक उत्पादन के लिए यहां की कंपनियों के साथ काम कर रही हैं। वाणिज्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 की वजह से भारत और अमेरिका के बीच व्यापार और सहयोग बढ़ा है।

मंत्रालय ने ब्योरा दिए बिना कहा कि अमेरिकी की तीन कंपनियां भारतीय समकक्षों के साथ भारत में कोविड-19 वैक्सीन के बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए काम कर रही हैं।

तीन भारतीय कंपनियां जायडस, भारत बायोटेक और जेनोवा घरेलू स्तर पर पर कोविड-19 वैक्सीन का विकास कर रही हैं जबकि अन्य कंपनियों मसलन सीरम इंस्टिट्यूट ने एस्ट्राजेनेका, डॉ रेड्डीज ने स्पुतनिक और बायोलॉजिकल ई ने जॉनसन एंड जॉनसन से गठजोड़ किया है।

वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि भारत और मॉरीशस के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार करार पूरा होने वाला है। इस बारे में वस्तुओं और सेवाओं के व्यापार को लेकर वार्ताएं पूरी हो गई हैं।

मुक्त व्यापार करार में दो व्यापारिक भागीदार एक-दूसरे के बीच व्यपार वाली ज्यादातर वस्तुओं से शुल्कों को या तो पूरी तरह समाप्त करते हैं या उसमें कटौती करते हैं।

वाणिज्य विभाग की 2020 की प्रमुख उपलब्धियों का ब्योरा देते हुए मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत-मॉरीशस वृहद आर्थिक सहयोग एवं भागीदारी करार (सीईसीपीए) के लिए वार्ता पूरी हो गई है। अब इस करार को अंतिम रूप दिया जाना है।’’

भारत द्वारा मॉरीशस को पेट्रोलियम उत्पादों, फार्मास्युटिकल्स, मोटे अनाज, कपास, इलेक्ट्रिकल मशीनरी, परिधान आदि का निर्यात किया जाता है।

वहीं मॉरीशस से भारत लौह एवं इस्पात, कीमती, पत्थरों और ऑप्टिकल और फोटोग्राफी के उत्पादों का आयात करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?