लाइव न्यूज़ :

Indian Family Donate: वर्ष 2021-22 में भारतीय परिवार ने 23700 करोड़ रुपये दान किए, धार्मिक संगठनों में 16600 करोड़, देखें आंकड़े

By भाषा | Updated: September 19, 2022 21:31 IST

Indian Family Donate: कुल दान में से 12 प्रतिशत (करीब 2,900 करोड़ रुपये) ‘भिखारियों’ को मिले, जबकि नौ प्रतिशत दान परिवार और दोस्तों को किए गए।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक विश्वविद्यालय के एक अध्ययन में यह बात सामने आई है।अध्ययन के लिये 18 राज्यों के कुल 81 हजार परिवारों को सर्वेक्षण में शामिल किया गया।दक्षिण भारत ने सबसे अधिक औसत राशि दान की, उसके बाद पश्चिम भारत का स्थान आता है।

Indian Family Donate: भारतीय परिवारों ने वर्ष 2021-22 के दौरान 23,700 करोड़ रुपये दान किये, जिसमें से सबसे अधिक दान धार्मिक संगठनों को मिला। अशोक विश्वविद्यालय के एक अध्ययन में यह बात सामने आई है।

अशोक विश्वविद्यालय में सामाजिक प्रभाव और परोपकार केंद्र और वर्ल्ड पैनल डिवीजन ऑफ कंटार द्वारा ‘हॉउ इंडिया गिव्स, 2021-22’’ शीर्षक से जारी रिपोर्ट के मुताबिक भारतीयों ने ज्यादातर दान नकद में दिया। इस अध्ययन के लिये 18 राज्यों के कुल 81 हजार परिवारों को सर्वेक्षण में शामिल किया गया।

अध्ययन रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘धार्मिक आस्था प्राथमिक तौर पर भारतीयों को दान करने के लिए प्रेरित करती है। वहीं, वित्तीय संकट से गुजर रहे परिवारों की मदद की इच्छा और पारिवारिक परंपरा दान देने के अन्य प्रेरक कारण हैं। दक्षिण भारत ने सबसे अधिक औसत राशि दान की, उसके बाद पश्चिम भारत का स्थान आता है।

पूर्वी और उत्तर भारत में दान देने के मामले सबसे अधिक रहे।’’ अध्ययन में खुलासा हुआ कि 64 प्रतिशत परिवारों ने ‘‘धार्मिक संगठनों’’ को दान दिया और 61 प्रतिशत लोगों ने ‘भिखारियों’ को दान किया। अध्ययन के मुताबिक अनुमान है कि धार्मिक संगठनों को करीब 16,600 करोड़ रुपये की राशि दान की गई, जो कुल दान का करीब 70 प्रतिशत है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कुल दान में से 12 प्रतिशत (करीब 2,900 करोड़ रुपये) ‘भिखारियों’ को मिले, जबकि नौ प्रतिशत दान परिवार और दोस्तों को किए गए। गैर धार्मिक संगठनों को कुल दान में से पांच प्रतिशत (करीब 1100 करोड़ रुपये) मिला, जबकि घरेलू कामगारों को कुल दान में से चार प्रतिशत (करीब एक हजार करोड़ रुपये) मिला। 

टॅग्स :दिल्लीकेरलतमिलनाडुआंध्र प्रदेशतेलंगानाकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम