लाइव न्यूज़ :

इंडियन एनर्जी एक्सचेंज का आईजीएक्स में 31 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिये समझौता

By भाषा | Updated: March 10, 2021 17:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मार्च इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) ने बुधवार को कहा कि उसने अपनी अनुषंगी इकाई इंडियन गैस एक्सचेंज (आईजीएक्स) में 31 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिये दो अलग-अलग शेयर खरीद समझौते किये हैं।

इसके तहत आईईएक्स अनुषंगी इकाई आईजीएक्स में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी एनएसई इनवेस्टमेंट लि. और 5 प्रतिशत ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन को बेचेगी।

बीएसई को दी गयी सूचना के अनुसार, ‘‘इंडियन एनर्जी एक्सचेंज लि. ने शेयर खरीद और शेयरधारक समझौते किये हैं। ये समझौते अपनी अनुषंगी आईजीएक्स में हिस्सेदारी बेचने के लिये है।’’

एक समझौता आईईएक्स, आईजीएक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की पूर्ण अनुषंगी एनएसई इनवेस्टमेंट्स लि. के बीच हुआ है। इसके तहत 10-10 रुपये अंकित मूल्य के 1,92,07,500 इक्विटी शेयर बेचे जाएंगे। यह यौदा 19.20 करोड़ रुपये का है।

यह आईजीएक्स की चुकता शेयर पूंजी का 26 प्रतिशत है।

दूसरा समझौता आईईएक्स, आईजीएक्स और ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लि. (ओएनजीसी) के बीच किया गया है। इसके तहत 10-10 रुपये अंकित मूल्य के 36,93,750 इक्विटी शेयर बेचे जाएंगे। यह सौदा 3.69 करोड़ रुपये का है।

यह आईजीएक्स की चुकता शेयर पूंजी 73,87,50,000 के 5 प्रतिशत के बराबर है।

सौदे शेयर खरीद और शेरधारक समझौते के क्रियान्वयन के 10 दिनों के भीतर पूरे होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित