लाइव न्यूज़ :

भारतीय अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2020-21 में सात प्रतिशत संकुचित होगी: एसबीआई रिसर्च

By भाषा | Updated: February 10, 2021 18:13 IST

Open in App

मुंबई, 10 फरवरी भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के शोध प्रभाग एसबीआई रिसर्च की ताजा रपट में कहा गया कि तीसरी और चौथी तिमाही में जीडीपी वृद्धि के बाजवूद चालू वित्त वर्ष के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था सात प्रतिशत संकुचित हो सकती है।

इससे पहले एसबीआई शोध ने 2020-21 के दौरान जीडीपी में 7.4 प्रतिशत संकुचन की बात की थी। अप्रैल-सितंबर के दौरान अर्थव्यवस्था में 15.7 प्रतिशत संकुचन हुआ, लेकिन यदि एसबीआई का विश्लेषण सही साबित हुआ तो दूसरी छमाही में जीडीपी 2.8 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है।

एसबीआई के समूह मुख्य आर्थिक सलाहकार सौम्य कांति घोष ने कहा कि 41 महत्वपूर्ण सूचकांकों में 51 प्रतिशत तेजी दर्शा रहे हैं, जिसके चलते अर्थव्यवस्था के तीसरी तिमाही में 0.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ अर्थव्यस्था आर्थिक तेजी की पटरी पर लौट सकती है। उन्होंने कहा कि अंतिम आंकड़े सुखद आश्चर्य पैदा करने वाले हो सकते हैं।

घोष ने कहा, ‘‘अब हमें उम्मीद है कि जीडीपी में गिरावट पूरे साल के लिए सात प्रतिशत रहेगी, जो हमारे पिछले पूर्वानुमान 7.4 प्रतिशत की तुलना में कम है। साथ ही चौथी तिमाही में वृद्धि सकारात्मक दिशा में लगभग 2.5 प्रतिशत हो सकती है।’’

एसबीआई रिसर्च ने अगले वित्त वर्ष 2021-22 में आर्थिक वृद्धि 11 प्रतिशत रहने के अपने अनुमान को बरकार रखा है। आर्थिक समीक्षा में अगले साल की वृद्धि 11 प्रतिशत रहने का अनुमान है जबि भारतीय रिजर्व बैंक का अनुमान हे कि वृद्धि 10.5 प्रतिशत रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?