लाइव न्यूज़ :

चालू वित्त वर्ष में दोहरे अंक की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था: सीईए

By भाषा | Updated: November 14, 2021 21:09 IST

Open in App

कोलकाता, 14 नवंबर निवर्तमान मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) के वी सुब्रमण्यम ने रविवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष 2021-22 में दोहरे अंक में और अगले वित्त वर्ष में 6.5-7 प्रतिशत के बीच रहने की उम्मीद है।

सीईए ने कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि आगे चलकर जिंस मुद्रास्फीति वी-आकार के पुनरुद्धार को कम करेगी।

सुब्रमण्यम ने एक साक्षात्कार में पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘मुझे उम्मीद है कि भारत की अर्थव्यवस्था इस साल (वित्त वर्ष 2021-22) दोहरे अंक में और अगले वित्त वर्ष में 6.5-7 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। इसके आगे वृद्धि दर सात प्रतिशत रहेगी।’’

वह भारतीय प्रबंधन संस्थान-कलकत्ता से विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार प्राप्त करने के लिए शहर में थे।

आईएमएफ और अन्य संस्थानों के अनुमानों के मुताबिक भारत की वृद्धि दर 8.7 प्रतिशत से 9.4 प्रतिशत के बीच रह सकती है।

सुब्रमण्यम ने कहा कि लोग अक्सर किए गए महत्वपूर्ण सुधारों के प्रभाव को ध्यान में नहीं रखते हैं, यहां तक ​​कि 1991 में किए गए सुधारों का निहितार्थ भी 99 प्रतिशत लोग नहीं समझ पाए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने वास्तव में मौलिक सुधार किए हैं, जिनका प्रभाव आगे जाकर महसूस किया जा सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!