लाइव न्यूज़ :

भारतीय अर्थव्यवस्था अब भी 2019 के स्तर से नीचे, लोगों की आकांक्षाएं ‘छोटी’ हुईं : अभिजीत बनर्जी

By भाषा | Updated: December 5, 2021 10:31 IST

Open in App

अहमदाबाद, पांच दिसंबर नोबेल से सम्मानित अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी ने कहा है कि भारत के लोग ‘काफी मुश्किलें’ झेल रहे हैं और देश की अर्थव्यवस्था अब भी 2019 के स्तर से नीचे हैं।

बनर्जी ने शनिवार रात को अहमदाबाद विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को अमेरिका से वर्चुअल तरीके से संबोधित करते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था की इस स्थिति की वजह से लोगों की ‘छोटी आकांक्षाएं’ और छोटी होती जा रही हैं।

बनर्जी ने विद्यार्थियों से अपनी हालिया पश्चिम बंगाल यात्रा के अनुभवों को साझा करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा, ‘‘आप (छात्र-छात्राएं) ऐसे स्थान पर हैं, जहां आप वापस दे सकते हैं। समाज को इसकी जरूरत है। हम भारत में काफी ‘परेशानी’ की स्थिति में हैं।

बनर्जी ने कहा, ‘‘मैं काफी कम समय के लिए पश्चिम बंगाल के ग्रामीण इलाके में रहा। सभी आकांक्षाएं टूट चुकी हैं। छोटी आकांक्षाएं या उम्मीदें अब और छोटी हो गई हैं।’’

उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था अब भी 2019 के स्तर से नीचे है। ‘‘हम यह नहीं जानते कि कितनी नीचे है, लेकिन यह काफी निचले स्तर पर है। मैं इसके लिए किसी को दोष नहीं दे रहा, सिर्फ अपनी बात कह रहा हूं।’’

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने करियर का चुनाव करते समय परिवार और समाज के दबाव में नहीं आएं।

बनर्जी ने बताया कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान उन्हें छात्र आंदोलन के कारण 10 दिन तिहाड़ जेल में रहना पड़ा था।

उन्होंने बताया कि जब वह तिहाड़ जेल से बाहर आए, तो बड़े-बुजुर्गों ने कहा कि उनका करियर चौपट हो जाएगा। हार्वर्ड विश्वविद्यालय या अमेरिका उन्हें अपने यहां नहीं आने देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम