लाइव न्यूज़ :

भारतीय अर्थव्यवस्था 2021-22 में दहाई अंक में वृद्धि हासिल करने को तैयार: पीएचडी चैंबर

By भाषा | Updated: October 11, 2021 19:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर उद्योग मंडल पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) ने सोमवार को कहा कि सरकार की प्रभावी नीतियों, भारतीय रिजर्व बैंक के उदार नीतिगत रुख और बेहतर कारोबारी धारणा के चलते अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2021-22 में सकल घरेलू उत्पाद की 10.25 प्रतिशत वृद्धि हासिल करने की दिशा में बढ़ रही है।

रिजर्व बैंक ने पिछले सप्ताह चालू वित्त वर्ष में वृद्धि दर के पूर्वानुमान को 9.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा और वैश्विक स्तर पर सेमीकंडक्टर की कमी, जिंस कीमतों में वृद्धि और वैश्विक वित्तीय बाजार में उतार-चढ़ाव की आशंका को आर्थिक वृद्धि के लिए नकारात्मक जोखिम के रूप में चिह्नित किया था।

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष प्रदीप मुल्तानी ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2021-22 में 10.25 प्रतिशत के साथ दहाई अंक की जीडीपी वृद्धि का अनुमान है, जो सरकार की प्रभावी नीतियों, आरबीआई के उदार रुख और देश में बेहतर कारोबारी भावनाओं द्वारा समर्थित है।’’

उद्योग मंडल ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में गिरावट, तेज टीकाकरण अभियान, उपभोक्ता और व्यावसायिक भरोसे में सुधार, आगामी त्योहारों में प्रत्याशित रूप से भारी मांग आने वाले महीनों में आर्थिक सुधार की गति को और बढ़ाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत