लाइव न्यूज़ :

भारतीय अर्थव्यवस्था टिकाऊ सुधार की राह परः आरबीआई बुलेटिन

By भाषा | Updated: November 15, 2021 21:29 IST

Open in App

मुंबई, 15 नवंबर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अपने एक बुलेटिन में कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था अनुकूल मौद्रिक एवं ऋण परिस्थितियों के दम पर एक टिकाऊ सुधार की राह पर है।

आरबीआई ने अर्थव्यवस्था की हालत पर सोमवार को जारी अपने नवंबर बुलेटिन में कहा कि वैश्विक स्तर के विपरीत हालात के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था टिकाऊ सुधार की राह पर है। इसके मुताबिक, घरेलू स्तर पर कोविड महामारी के मोर्चे पर कई सकारात्मक कदम उठाए गए हैं।

आरबीआई बुलेटिन के मुताबिक, भारतीय अर्थव्यवस्था खुद को वैश्विक हालात से साफतौर पर अलग करती जा रही है जो आपूर्ति गतिरोधों, बढ़ती मुद्रास्फीति और कुछ हिस्सों में फिर से संक्रमण बढ़ने से बेहाल है।

इस लेख के मुताबिक, अब आवाजाही तेजी से बढ़ रही है, नौकरियों का बाजार फिर से सज रहा है और समग्र आर्थिक गतिविधियां मजबूती की राह पर हैं। लेख कहता है, ‘‘कुल मौद्रिक एवं ऋण परिस्थितियां एक टिकाऊ आर्थिक सुधार के लिए अनुकूल बनी रह सकती हैं।’’

पूंजी बाजारों के संदर्भ में कहा गया है कि भारतीय शेयर बाजार ने इस साल अब तक तमाम बड़े सूचकांकों को पीछे छोड़ा है। हालांकि बाजार में हुए जोरदार फायदे ने मूल्यांकन को भी हद से ज्यादा बढ़ा दिया है। इसकी वजह से वैश्विक वित्तीय सेवा फर्में थोड़ी सजग हो गई हैं।

आरबीआई ने इस बुलेटिन में यह साफ किया है कि इसमें व्यक्त विचार लेखकों के हैं, उसके विचारों का अनिवार्य तौर पर प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार