लाइव न्यूज़ :

Indian Economy: पीएम मोदी के नेतृत्व में इकोनॉमी तेजी से बूम?, सीएम फडणवीस बोले-महाराष्ट्र भी हिस्सा बने और 2028 तक 1000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2024 12:52 IST

Indian Economy: महाराष्ट्र भी इस वृद्धि गाथा का हिस्सा बनने और 2028 तक 1,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की आकांक्षा रखता है।

Open in App
ठळक मुद्देहरित ऊर्जा और जल संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रही है। आर्थिक महाशक्ति बनेगा और महाराष्ट्र इसकी रीढ़ बनकर उभरेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले वर्षों में मुंबई देश की फिनटेक राजधानी बन जाएगी।

मुंबईः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने यहां विश्व हिंदू आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए कहा, ''मोदी का हिंदू वृद्धि दर मॉडल दुनिया को एक नई दिशा दिखाएगा। आज देश सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन गया है। हिंदू वृद्धि दर 1950 और 1980 के दशक के बीच भारत की धीमी आर्थिक वृद्धि की ओर इशारा करती थी।'' उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र भी इस वृद्धि गाथा का हिस्सा बनने और 2028 तक 1,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की आकांक्षा रखता है।

फडणवीस ने कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देने के अलावा सरकार राज्य में हरित ऊर्जा और जल संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रही है। उन्होंने प्रौद्योगिकी को समावेशी बताया और कहा कि यह विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सतत विकास में विश्वास करते हैं और उन्होंने अर्थशास्त्र पर ध्यान केंद्रित करने के अलावा सांस्कृतिक और सामाजिक प्रगति की दिशा में भी काम किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत एक आर्थिक महाशक्ति बनेगा और महाराष्ट्र इसकी रीढ़ बनकर उभरेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले वर्षों में मुंबई देश की फिनटेक राजधानी बन जाएगी। उन्होंने आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में हिंदू लोकाचार पर आधारित विकास का नजरिया देने के लिए विश्व हिंदू आर्थिक मंच की सराहना की। फडणवीस ने कहा कि पश्चिमी दुनिया 'सबसे योग्य की उत्तरजीविता' में विश्वास करती है, लेकिन हिंदू लोकाचार के अनुसार जो कोई भी पैदा हुआ है वह जीवित रहेगा और समाज यह सुनिश्चित करेगा कि ऐसा हो।

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्रमुंबईनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी