लाइव न्यूज़ :

भारतीय ड्रोन उद्योग का कारोबार 2026 तक 15,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद: सिंधिया

By भाषा | Updated: September 16, 2021 18:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली 16 सितंबर नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय ड्रोन उद्योग का कारोबार वर्ष 2026 तक 15,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा।

सिंधिया का यह बयान दरअसल सरकार द्वारा बुधवार को तीन वित्त वर्ष में 120 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ ड्रोन और ड्रोन के कलपुर्जों के लिए उत्पादन से संबंधित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना को मंजूरी देने के बाद आया है।

केंद्र सरकार की तरफ से यह कदम 25 अगस्त को नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा अधिसूचित नये और उदार ड्रोन नियम, 2021 के बाद लिया गया है।

सिंधिया ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ड्रोन नीति (नियम) और ड्रोन पीएलआई योजना के माध्यम से हमारा लक्ष्य है कि भारत में ड्रोन बनाने वाली कंपनियां का कारोबार आने वाले तीन वर्षों में 900 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएं। वर्तमान में भारतीय ड्रोन निर्माण कंपनियों का लगभग 80 करोड़ रुपये का कारोबार है।’’

सिंधिया ने कहा, ‘‘ड्रोन निर्माण क्षेत्र में ड्रोन के पुर्जे, सॉफ्टवेयर और सेवा की आपूर्ति सबसे महत्वपूर्ण है। इन तीनों क्षेत्रों को मिलाया जाए तो हमारा अनुमान है कि वर्ष 2026 तक भारतीय ड्रोन उद्योग का कारोबार 1.8 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा। इसका मतलब है कि तब तक उद्योग का कुल कारोबार 12,000 से 15,000 करोड़ रुपये का होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम