लाइव न्यूज़ :

भारतीय कंपनियां चालू साल में वेतन में करेंगी 7.7 प्रतिशत की वृद्धि : सर्वे

By भाषा | Updated: February 23, 2021 16:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 फरवरी भारतीय कंपनियां इस साल यानी 2021 में अपने कर्मचारियों के वेतन में करीब 7.7 प्रतिशत की वृद्धि करेंगी। यह ब्रिक (ब्राजील, रूस, भारत और चीन) देशों में सबसे अधिक है।

एक सर्वे में यह निष्कर्ष निकाला गया है। यह पिछले साल में कर्मचारियों के वेतन में हुई 6.1 प्रतिशत की वृद्धि से अधिक है।

वैश्विक पेशेवर सेवा कंपनी एऑन पीएलसी ने मंगलवार को भारत में वेतनवृद्धि पर अपनी ताजा रिपोर्ट जारी की।

सर्वे में शामिल 88 प्रतिशत कंपनियों ने कहा कि उनका 2021 में अपने कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि का इरादा है। 2020 में ऐसा कहने वाली कंपनियों की संख्या 75 प्रतिशत थी।

सर्वे में 20 उद्योग क्षेत्रों की 1,200 से अधिक कंपनियों की राय को शामिल किया गया। सर्वे के अनुसार वेतनवृद्धि से मजबूत सुधार का संकेत मिलता है। साथ ही इसमें कहा गया है कि वेतन संहिता पासा पलटने वाली साबित होगी।

एऑन के भारत में प्रदर्शन एवं पारितोषिक कारोबार के भागीदार एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नितिन सेठी ने कहा कि नयी श्रम संहिता के तहत वेतन की प्रस्तावित परिभाषा के चलते कंपनियों को ग्रैच्यूटी, छु्ट्टी के बदले पैसा और भविष्य निधि के लिए ऊंचा प्रावधान करने की जरूरत होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘श्रम संहिता के वित्तीय प्रभाव के आकलन के बाद कंपनियां साल की दूसरी छमाही में अपने वेतन बजट की समीक्षा करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस